सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धू मूसेवाला के करियर की बात करें तो सिंगर ने गीत लिखने से अपने करियर की शुरुआत की थी, मगर उनका यह सफर आगे बढ़ते बढ़ते गायकी से उन्हें राजनीति तक ले आया था। अपनी गायकी के दम पर सिद्धू ने महज 29 साल की उम्र में ही युवाओं को अपना दीवाना बना दिया था। लोग उन्हें युवा दिलों की धड़कन भी कहने लगे थे। आज भी ऐसा हो ही नहीं सकता कि किसी पार्टी या शादी में सिद्धू के गाने न बजते हो।