श्रीराम लागू
- फोटो : social media
श्रीराम लागू ने बॉलीवुड में 'पिंजरा', 'मेरे साथ चल', 'सामना', 'दौलत' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार कहा था कि श्रीराम लागू की आत्मकथा 'लमाण' किसी भी कलाकार के लिए बाइबल की तरह है और सबको इससे सीख लेनी चाहिए। 1969 में वह पूरी तरह मराठी थिएटर से जुड़ गए थे और धीरे-धीरे उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ने लगी।