फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: ‘स्त्री’ के निर्देशक ने श्रद्धा कपूर को लेकर कही ऐसी बात, फैंस का फूटा गुस्सा; बोले- घिनौना..

Sun, 06 Apr 2025 12:13 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Kaushik Viral Video: ‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने श्रद्धा कपूर को लेकर ऐसी बात कह दी कि श्रद्धा के फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
अमर कौशिक और श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
‘स्त्री 2’ के निर्देशक अमर कौशिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर की फिल्म में कास्टिंग के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वह बातचीत के दौरान यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि दिनेश विजान ने उनसे कहा कि श्रद्धा चुड़ैल की तरह हंसती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
अमर कौशिक ने वीडियो में क्या कहा?
वायरल वीडियो में अमर कौशिक कोमल नाहटा के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान श्रद्धा की कास्टिंग को लेकर उन्होंने कहा, ‘श्रद्धा की कास्टिंग का क्रेडिट पूरी तरह से दिनेश विजान को जाता है। वो श्रद्धा के साथ किसी फ्लाइट में आए थे और फ्लाइट में वो उनको मिली थी। उन्होंने मुझसे कहा, अमर वह एक स्त्री की तरह हंसती है। वह एक चुड़ैल की तरह हंसती हैं, सॉरी श्रद्धा। शायद उन्होंने ऐसा कुछ कहा, मुझे याद नहीं है कि उन्होंने चुड़ैल कहा या कुछ और? इसलिए, जब मैं श्रद्धा से मिला, तो मैंने उनसे पहले हंसने के लिए कहा।’
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर के फैंस हुए नाराज
वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही श्रद्धा के फैंस ने अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी। वह अमर कौशिक के ऐसा कहने से नाराज नजर आएं। फैंस ने आलोचना करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
फैंस ने की आलोचना
निर्माता की आलोचना करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, “पहले अपार, अब वह! क्या यह कोई नया चलन है जहां उनकी अपनी फिल्मों के पुरुष सार्वजनिक रूप से उनका अपमान कर रहे हैं? आप अपनी लीड एक्ट्रेस के बारे में इस तरह बात करते हैं? पहले उन्होंने उनके नाम पर फिल्म का प्रमोशन किया, इसके बाद बकवास कर रहे हैं! श्रद्धा बेहतर टीम के सदस्यों की हकदार हैं!’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘चाहे आप श्रद्धा के प्रशंसक हों या नहीं, लेकिन एक निर्देशक के रूप में सार्वजनिक मंच पर अपनी लीड एक्ट्रेस के बारे में बात करना बेहद घिनौना और अपमानजनक है, शर्म की बात है।’ 

एक और प्रशंसक ने पोस्ट किया,'इसके उन्हें सच में ‘स्त्री 3’ नहीं करनी चाहिए या उनकी हॉरर फ्रेंचाइजी में किसी भी कैमियो का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। यह बहुत अपमानजनक है, भले ही आप उनके प्रशंसक हों या नहीं, लेकिन एक महिला के लिए ऐसी असंवेदनशील टिप्पणी करना घटिया है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
‘स्त्री 3’ का फैंस को इंतजार
इस बीच, श्रद्धा के फैंस ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स ने घोषणा की है कि ‘स्त्री 3’ 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें