जब से ओटीटी प्लेटफॉर्म आए है, तब से शॉर्ट फिल्मों की ओर लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। कम समय में कुछ अच्छा देखने के लिए शॉर्ट फिल्म एक अच्छा विकल्प है, लेकिन जब आपको अच्छा कंटेंट फ्री में देखने को मिले तो बात ही कुछ अलग है। यूट्यूब पर ऐसी कई फिल्मों की भरमार है, जो आप फ्री में देख सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ शॉर्ट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो यूट्यूब पर आईं और लोगों को काफी पसंद भी आई हैं। अगर अब तक आपने इन्हें नहीं देखा तो जरूर देखें।