फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: कैसे मिली आयुष्मान को उनकी पहली फिल्म 'विक्की डोनर'? निर्देशक ने साझा किए अनकहे किस्से

Mon, 04 Nov 2024 08:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shoojit Sircar about Vicky Donor: आयुष्मान खुराना ने विक्की डोनर से शुरुआत कर बॉलीवुड में अपना एक मुकाम हासिल किया है। हालांकि, अभिनेता इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे, फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने खुद इस फिल्म को लेकर कई जानकारियां साझा की हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना-शूजित सरकार - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना ने साल 2012 की फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बड़ी सफलता मिली थी और इससे आयुष्मान फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह स्थापित करने में कामयाब हुए थे। हाल में ही फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने फिल्म की कास्टिंग और बजट को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि विक्की डोनर के लिए आयुष्मान खुराना और अन्नू कपूर पहली पसंद नहीं थे। 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
आयुष्मान खुराना नहीं थे 'विक्की डोनर' के लिए पहली पसंद
शूजित हाल में ही अनफिल्टर्ड विद समदीश में बातचीत करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने फिल्म में आयुष्मान को कास्ट करने को लेकर बताते हुए कहा, "मैं फिल्म के लिए आयुष्मान से पहले एक ए-लिस्टर अभिनेता के पास गया था। मैं नाम नहीं लूंगा, ऐसा करना पेशेवर रूप से अच्छा नहीं है। उन्होंने हंसते हुए मना कर दिया, यह तर्क देते हुए कि यह मुख्यधारा है। वास्तव में, मैं एक और अभिनेता के पास गया और मुझे वहां भी यही प्रतिक्रिया मिली। अगर ऐसा कुछ बार-बार होता है, तो मुझे अच्छा नहीं लगता। इसलिए, हम आगे बढ़ गए।" 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली के एक दोस्त ने सुझाया था शूजित को आयुष्मान का नाम
निर्देशक ने आगे कहा, "दिल्ली के एक दोस्त, जो मेरी सभी फिल्मों के लिए कास्टिंग डायरेक्टर रहे हैं, उन्होंने पूछा कि क्या मैं किसी नए व्यक्ति से मिलना चाहता हूं। मैंने आयुष्मान को कभी नहीं देखा था, मुझे यह भी नहीं पता था कि रोडीज क्या है। मुझे पहली मुलाकात में ही आयुष्मान पसंद आ गए और वह इस पर विचार करने के लिए स्क्रिप्ट घर ले गए। हम किसी ऐसे व्यक्ति को चाहते थे, जो इंप्रोवाइज कर सके और दिल्ली की भाषा जानता हो, हमें वो मिल गया।" 
सिंघम अगेन के बाद इन फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे अजय देवगन

4 of 5
शूजित सरकार - फोटो : इंस्टाग्राम
डॉक्टर की भूमिका के लिए ओम पुरी से किया था संपर्क
शूजित ने आगे बताया कि उन्होंने शुरुआत में डॉ. बलदेव चड्ढा की भूमिका के लिए दिवंगत अभिनेता ओम पुरी से संपर्क किया था, जिसे बाद में अन्नू कपूर ने निभाया। उन्होंने बताया, "मैं उनसे पहली बार मिल रहा था, तब तक वे एक स्टार बन चुके थे। उस समय, वे कुछ मुद्दों से गुजर रहे थे, इसलिए मुझे नहीं लगता था कि वे स्क्रिप्ट को ज्यादा समय दे पाएंगे, जिसे मैं पहली मुलाकात के दौरान ही महसूस कर सकता था। वे इसे लेकर थोड़े कन्फ्यूज थे। मैं उनसे फिर मिला और उन्होंने मुझसे कहा कि 'स्क्रिप्ट तो ठीक है, लेकिन बॉलीवुड में तुम यह करोगे'! मेरे लिए शूटिंग के समय प्रॉब्लम हो जाती है, वह विषय के साथ असहज लग रहे थे।" 
Salman Khan: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने शाहरुख-सलमान संग रिश्ते पर की बात, इस अभिनेता को बताया चाचा जैसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
'अन्नू कपूर ने उत्साह के साथ निभाया किरदार'
निर्देशक ने आगे कहा कि इसके बदा उन्होंने अन्नू कपूर की ओर रुख किया, जिन्होंने बहुत उत्साह के साथ भूमिका को अपनाया। उन्होंने कहा,  "फिर, मैंने अन्नू कपूर के बारे में सोचा। वह अपने लुक और स्क्रिप्ट को लेकर बहुत उत्साहित थे। यह उनके लिए दूसरी पारी की तरह था। वह फिल्म में अविश्वसनीय थे, वह वास्तव में डॉ. बलदेव चड्ढा की तरह लग रहे थे।"
'आई वॉन्ट टू टॉक' में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें