शिवाजी साटम
- फोटो : एक्स
और आपकी पसंदीदा फिल्म कौन सी है? फिल्मों का चयन करते समय आप क्या सोचते हैं?
जहां तक पसंदीदा फिल्मों की बात है तो कोई एक फिल्म नहीं, बल्कि बहुत सारी पसंदीदा फिल्में हैं। देवानंद साहब के 'गाइड' है, 'मदर इंडिया', 'मुगल-ए-आजम', 'सुजाता' और 'नंदिनी' जैसी बहुत सारी फिल्में हैं। अभी की फिल्मों में टीवी पर हाल ही में 'पुष्पा 1' देखी थी, मजा आया। मेरा सबसे फेवरेट हीरो तो रजनीकांत ही है और वो भी कॉलेज के दिनों से। पुराने हीरो, पुरानी फिल्मों और पुराने गानों की बात ही कुछ और है। फिल्म 'नायक' में मेरा किरदार बहुत प्यारा है, एक दम नैचुरल किरदार है, मुझे बहुत पसंद है। मैंने अभिनेता के तौर पर वही फिल्में चुनता हूं, जिसकी कहानी या किरदार मुझे पसंद आ जाता है। वहीं, 'फिजा' में मेरा बहुत कम रोल है, लेकिन वो किरदार मुझे बहुत प्यारा लगा, इसलिए मैंने वह फिल्म की। मैंने कभी पैसे के लिए फिल्में नहीं करता, शायद ये हमारे थिएटर के डिसिप्लिन हैं।