फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला ही नहीं, इन एक्टर्स ने भी कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; जानें नाम

Sat, 28 Jun 2025 04:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actors Dies in Young Age: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं किन एक्टर्स ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
1 of 6
शेफाली जरीवाला और आरती अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

शुक्रवार रात एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुनते ही हर कोई हैरान रहा गया। मात्र 42 साल की उम्र में ही अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अभी तक की जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस का निधन हार्ट हटैक से हुआ है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। शेफाली के पहले भी कई एक्टर्स का उम्र में ही निधन हो गया था। जानें नाम।

विज्ञापन

2 of 6
स्मिता पाटिल - फोटो : इंस्टाग्राम

स्मिता पाटिल 
सिनेमाई दुनिया की चर्चित एक्ट्रेस स्मिता पाटिल, जो 70-80 के दशक में शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाती थीं। उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। अभिनेत्री की मृत्यु बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद मात्र 31 साल में हो गई थी। साथ ही आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस के पति राज बब्बर भी एक मशहूर अभिनेता हैं।

विज्ञापन

3 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम @realsidharthshukla

सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अभिनेता के निधन ने भी सभी को चौंका दिया था।

4 of 6
संजीत बेदी - फोटो : एक्स

संजीत बेदी
मशहूर टीवी सीरियल 'संजीवनी- ए मेडिकल बून' में डॉ. ओमी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर संजीत बेदी का भी बेहद कम उम्र में निधन हो गया था। साल 2015 में 40 साल की उम्र में बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

5 of 6
मधुबाला - फोटो : इंस्टाग्राम

मधुबाला
बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस में शुमार थीं मधुबाला, जिन्होंने सिनेमाई करियर में शानदार फिल्में कीं। अभिनेत्री ने भी बहुत कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मात्र 36 साल की उम्र में एक्ट्रेस का निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरती अग्रवाल - फोटो : एक्स

आरती अग्रवाल
अभिनेत्री आरती अग्रवाल, जिन्हें तेलुगु फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता था। बहुत छोटी सी उम्र में एक्ट्रेस ने काफी सफलता प्राप्त कर ली थी। कहा जाता है कि वो बॉलीवुड में कदम रखने के बारे में सोच ही रही थी कि तभी साल 2015 में मात्र 31 की उम्र में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें