Shefali Jariwala Glamorous Look: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है, जो इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक्स और ग्लेमरस अवतार में कई सारे फोटोज शेयर करती थीं।
'कांटा लगा’ गाने से सबके दिलों को चुराने वालीं मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में कथित तौर पर कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई, जिसने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। शेफाली ने न सिर्फ अभिनय से, बल्कि अपने ग्लैमरस लुक से भी लोगों के दिलों पर राज किया। आइए, उनकी कुछ यादगार तस्वीरों के जरिए उनके स्टाइलिश सफर पर एक नजर डालते हैं।
ग्रे शिमरी आउटफिट में बनीं रैंप की रानी
ग्रे रंग के चमचमाते आउटफिट में शेफाली बिल्कुल किसी फैशन डीवा की तरह नजर आ रही थीं। इस लुक में उनका आत्मविश्वास और स्टाइल देखने लायक था।
ब्लैक स्विमसूट में बिखेरा कातिलाना जलवा
ब्लैक स्विमसूट में शेफाली का ये अंदाज बेहद सिजलिंग था। उनकी मुस्कान और कैमरे के लिए दिए गए कॉन्फिडेंट पोज़ इस तस्वीर को बेहद खास बनाते हैं।
ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में दिखा क्लासी स्टाइल
ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में शेफाली जितनी खूबसूरत दिखीं, उतनी ही स्टाइलिश भी। उनका आई मेकअप और एक्सप्रेशन उनके फैशन सेंस को और भी निखारता है।
व्हाइट लॉन्ग शर्ट में दिखा सादगी में छुपा ग्लैमर
व्हाइट लॉन्ग स्लीव शर्ट और खुले बालों के साथ शेफाली का यह सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक भी लोगों को खूब पसंद आया था। यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि शेफाली किसी भी स्टाइल में कमाल की लगती थीं।
मरून स्विमवियर में दिखी बोल्डनेस की झलक
मरून रंग के स्विमवियर में शेफाली का हॉट अंदाज देखने लायक था। पानी में उतरकर उन्होंने जो पोज़ दिए, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
प्रिंटेड बिकिनी में दिखाया बोल्ड अंदाज
प्रिंटेड बिकिनी और मैचिंग श्रग के साथ शेफाली का ये लुक बेहद ट्रेंडी और बोल्ड था। उन्होंने इसे बहुत ही आत्मविश्वास के साथ कैरी किया था।
रेड एंड ब्लैक कॉम्बिनेशन में रच दी ग्लैमर की परिभाषा
रेड और ब्लैक आउटफिट में शेफाली का अंदाज एकदम परफेक्ट था। उनके एक्सेसरीज़ से लेकर हेयरस्टाइल तक, सबकुछ उनके शानदार फैशन सेंस को दर्शा रहा था।