Sharmila Tagore: अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के जन्मदिन पर उनका पूरा परिवार एक साथ इक्कट्ठा हुआ और उनके जन्मदिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया। इस दौरान सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा की।
विज्ञापन
1 of 6
शर्मिल टेगौर ने मनाया जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टेगौर ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन को पटौदी परिवार ने और भी शानदार बना दिया। सैफ अली खान, करीना कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और सारा अली खान समेत उनके परिवार के सदस्यों ने धूम-धाम से उनका जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर शर्मिला के बर्थडे लंच की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
विज्ञापन
2 of 6
पार्टी में शामिल हुआ पूरा परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
पटौदी परिवार लंच में हुआ शामिल
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में पूरे परिवार को एक रेस्टोरेंट में टेबल पर बैठे देखा जा सकता है। एक तस्वीर में शर्मिला ने सैफ अली खान और सारा के बीच बैठकर कैमरे की तरफ हाथ हिलाया। करीना कपूर, कुणाल, इनाया नौमी खेमू और जेह अली खान भी नजर आए। एक क्लिप में, केक काटते समय सभी शर्मिला के चारों ओर इकट्ठा हो गए। Hiroo Johar Health Update: अब कैसी है करण जौहर की मां हीरू की तबीयत? जानें हेल्थ अपडेट
विज्ञापन
3 of 6
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95
सैफ, करीना के साथ सारा ने किया पोज
एक तस्वीर में सारा अली खान करीना और सैफ के बीच बैठी हुई पोज दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में सैफ ने अजीब सा चेहरा बनाया है। एक तस्वीर में सारा ने शर्मिला के साथ भी पोज दिया। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "हैप्पी बर्थडे दादी जान। हमारी फैमिली की आन और शान।"
4 of 6
जेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ sakpataudi
जेह ने जीता दिल
सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपने लंच की कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं। एक तस्वीर में शर्मिला ने इनाया द्वारा बनाए गए बर्थडे कार्ड के साथ पोज देते हुए नजर आईं। दूसरी तस्वीर में सोहा की गोद में बैठे जेह ने मजेदार चेहरा बनाया। सोहा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "भरा हुआ पेट और उससे भी भरा हुआ दिल।"
विज्ञापन
5 of 6
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
सारा अली खान से पहले अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी सास के लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। शर्मिला के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए करीना ने इंस्टाग्राम पर मनमोहक तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, "अब तक की सबसे कूल गैंगस्टा कौन है? क्या मुझे कहने की जरूरत है? मेरी सास को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बस सबसे बढ़िया..."
सबा अली खान ने भी किया विश
सबा अली खान ने भी इस खास दिन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। उन्होंने शर्मिला, करीना, सोहा और कुणाल और मेहमानों के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, "मेरी खूबसूरत मां। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हमेशा स्वस्थ और खुश रहें।"