फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Kelkar: शरद केलकर ने टीवी-फिल्म दोनों मीडियम में जमाया खूब रंग, ये सितारे भी लिस्ट में शामिल

Wed, 30 Apr 2025 10:29 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी सीरियल हों या हिंदी फिल्में दर्शकों ने कुछ चेहरों को दोनों जगह देखा होगा। कुछ ऐसे चर्चित कलाकार हैं, जो हिट टीवी सीरियल, बॉलीवुड फिल्म जैसे दोनाें मीडियम में नजर आए हैं। जानिए, कौन-कौन इस लिस्ट में शामिल है। 

विज्ञापन
1 of 6
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar

जल्द ही शरद केलकर सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में नजर आएंगे। ‘तान्हाणी’ और ‘स्काई फाेर्स’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने के बाद वह फिर से टीवी पर वापसी कर रहे हैं। सिर्फ शरद केलकर ही ऐसे कलाकार नहीं है जो दोनों एंटरटनेमेंट मीडियम में काम कर रहे हैं। कई और कलाकार भी हैं, जो टीवी सीरियल में भी खूब नाम कमा चुके हैं और हिंदी फिल्मों में भी सराहे गए हैं। 








 
विज्ञापन

2 of 6
रोनित रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @ronitboseroy

रोनित रॉय 
रोनित रॉय ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, फिल्म ‘जान तेरे नाम(1992)’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्मों के अलावा वह टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसौटी जिंदगी’ और ‘अदालत’ में नजर आए। एक बार फिर से फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं, वह ‘उड़ान’ ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘सरकार 3’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।  

विज्ञापन

3 of 6
साक्षी तंवर  - फोटो : इंस्टाग्राम@sakshitanwar4
साक्षी तंवर 
साक्षी तंवर ने टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ से करियर शुरू किया। साथ ही वह आमिर खान की ‘दंगल’ और सनी देओल की ‘मोहल्ला अस्सी’ में भी नजर आईं। इन दिनों साक्षी वेब सीरीज ‘रॉयल्स’ को लेकर चर्चा में हैं।  

4 of 6
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @iamramkapoor
राम कपूर
राम कपूर को टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ से पहचान मिली थी। इसके बाद ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के अलावा वह कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा बने। अब वह फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आ रहे हैं। वह ‘थप्पड़’ और ‘नीयत’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। राम कपूर वेब सीरीज ‘अभय’ में एक साइको किलर का रोल निभाकर काफी चर्चा में आए थे। 
विज्ञापन

5 of 6
सुधांशु पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@sudanshu_pandey
सुधांशु पांडे 
सुधांशु पांडे कुछ समय पहले तक टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ का हिस्सा थे। अनुपमा के अलावा भी उन्होंने कई टीवी सीरियल किए हैं। ‘मर्डर 2’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए। साथ ही वह एक सिंगर भी हैं तो दोबारा से सिंगिंग में एक्टिव होना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिलीप जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@dilipjoshi
ये कलाकार भी लिस्ट में शामिल 
यामी गौतम अब फिल्मों का हिस्सा हैं लेकिन वह ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार ना होगा कम’ जैसे पॅापुलर टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं। टीवी से ही यामी ने अपना करियर शुरू किया था। इस तरह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दिलीप जोशी भी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। वह ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें