शाहरुख खान
- फोटो : एक्स
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SRK का मीर फाउंडेशन
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है और पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक मदद पहुंचाई है। फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी है। मीर फाउंडेशन कुछ लोकल एनजीओ के साथ हाथ मिलाकर पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है। इसके तहत जरूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही हैं, जिनमें दवाईयां, हाइजीन से जुड़ी चीजें, खाने-पीने का सामान, मच्छरदानी, तिरपाल की चादरें, फोल्डिंग बेड, कॉटन के गद्दे और दूसरे जरूरी सामान शामिल हैं। यह पहल अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोजपुर जैसे जिलों के कुल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगी। इसका मकसद है कि लोगों को तत्काल स्वास्थ्य, सुरक्षा संग आश्रय की जरूरतें पूरी की जा सकें।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Shah Rukh Khan: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया SRK का मीर फाउंडेशन, 1,500 परिवारों को दी राहत सामग्री