फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा से मिलने पहुंचीं शबाना आजमी, तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार- खाला संग नई मां और बेबी

Mon, 29 Jul 2024 07:29 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऋचा चड्ढा हाल ही में मां बनी हैं। ऋचा और अली फजल 16 जुलाई को एक बेटी के माता-पिता बने। वहीं नए माता-पिता से इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार मिलने पहुंच रहे हैं। आज बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी, उर्मिला मातोंडकर, दीया मिर्जा और तन्वी आजमी ऋचा से मिलने पहुंचीं। आइए आपको बताते हैं शबाना आजमी ने तस्वीर साझा करते हुए ऋचा और उनकी बेबी के लिए क्या कहा है--

 
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha

 ऋचा चड्ढा के लिए यह साल बेहद खास रहा है। इस साल उनकी सीरीज 'हीरामंडी' दर्शकों को काफी पसंद आई। वहीं अब वे पहली बार एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी हैं। अभिनेत्री शबाना आजमी ने ऋचा के संग एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है, 'नई मां और बच्ची अपनी मासी और खाला के संग खुश हैं'। 
विज्ञापन

3 of 5
 ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
शबाना आजमी ने ऋचा चड्ढा के संग जिस तस्वीर को साझा किया है उसमें उनके अलावा उर्मिला मातोंडकर, दिया मिर्जा और तन्वी आजमी भी नजर आ रही हैं। ऋचा चढ्ढा ने अपनी बिटिया को गोद में लिया हुआ है और उसके चेहरे को एक इमोटिकॉन से कवर किया गया है। 

4 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
 शबाना आजमी की उस तस्वीर पर दिया मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'एक बेहद प्यारा दिन हमने साथ में बिताया'। वहीं उर्मिला मातोंडकर ने भी ऋचा के ऊपर प्यार लुटाया है। सोशल मीडिया पर ऋचा, शबाना और उर्मिला की यह तस्वीर वायरल हो रही है। उनके फैंस को यह तस्वीर काफी प्यारी लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम @therichachadha
ऋचा चढ्ढा और अली फजल ने एक संयुक्त बयान में बच्चे के आगमन की घोषणा की थी। दोनों ने लिखा था, 'हम 16 जुलाई को एक स्वस्थ बच्ची के माता-पिता बने हैं। इस मौके पर आप हमारी खुशी में शरीक हुए इसके लिए दिल से शुक्रिया। हमारा परिवार बहुत खुश हैं और हम अपने शुभचिंतकों को उनके प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें