फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shabana Azmi: 9 साल की उम्र में इस अभिनेता की फैन थीं शबाना आजमी, पॉकेट मनी बचाकर खरीदा करती थीं उनकी तस्वीर

Wed, 18 Sep 2024 07:10 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का आज जन्मदिन हैं। शबाना आज अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं। आर्ट और कमर्शियल फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकीं शबाना ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह की भूमिका निभाई हैं। उनकी गिनती सिनेमा जगत की बेहतरीन अदाकाराओं में की जाती है। वुमन ओरिएंटेड फिल्मों में भी उनका कोई जवाब नहीं। आज शबाना के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
1 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18

2 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
8 सितंबर 1950 को हैदराबाद में जन्मीं शबाना आजमी सिर्फ 23 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं। शबाना ने एफटीआईआई से पढ़ाई की और श्याम बेनेगल की फिल्म अंकुर से फिल्मों में कदम रखा और रातोंरात स्टार बन गई। उन्हें इस फिल्म के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला। अंकुर के बाद शबाना आजमी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह आर्ट फिल्मों का चेहरा बन गईं। आर्ट के बाद उन्होंने कमर्शियल फिल्मों में भी काम किया और खूब नाम कमाया।
 
विज्ञापन

3 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 60 साल के करियर में 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक शबाना ने शशि कपूर के लिए अपनी दीवानगी के बारे में बात की थी। एक इंटरव्यू के दौरान शबाना ने बताया था कि 9 साल की उम्र से वे शशि कपूर की फैन थीं। शशि के लिए उनकी दीवानगी इतनी पक्की थी कि थी कि वो उनकी तस्वीरें खरीदने के लिए पॉकेट मनी बचाया करती थीं और उसी तस्वीर पर उनका ऑटोग्रॉफ लिया करती थीं।
 
4 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
शबाना ने 1982 से 1984 तक तीन साल तक लगातार 'अर्थ', 'कंधार' और 'पार' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उस दौर में शबाना निर्देशकों की पसंदीदा एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थीं। कला फिल्मों में अपना लोहा मनवाने वाली शबाना ने कई कमर्शियल फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया और खूब नाम कमाया। 1998 में आई 'गॉडमदर' के लिए भी शबाना को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने 'भावना', 'अर्थ' और 'स्वामी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
शबाना आजमी की शादी हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर से हुई है। जावेद अख्तर पहले से शादी-शुदा थे, लेकिन शबाना के प्यार में उन्होंने अपनी पहली पत्नी हनी ईरानी को तलाक देकर अभिनेत्री शबाना से निकाह कर लिया। और उनकी यह जोड़ी आज भी लोग के लिए मिसाल है। शबाना आजमी ने 'फायर', 'निशांत', 'जुनून', 'तुम्हारी अमृता', 'फायर', 'मकड़ी' और 'मृत्युदंड' में काम किया और खुद को एक सफल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया। शबाना आजमी का सफर अब भी जारी है। जुलाई 2023 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें