फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मिस्टर इंडिया’ से ‘रोबोट’ तक, इन बॉलीवुड फिल्मों में दिखा विज्ञान का अनोखा जादू; देखें लिस्ट

Mon, 10 Nov 2025 10:59 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

World Science Day: सिनेमाई दुनिया में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो टाइम ट्रैवल, इनविजिबिलिटी और एलियंस की कल्पना जैसे विषयों पर आधारित है। आज अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जानेंगे ऐसी ही बॉलीवुड फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 5
साइंस-फिक्शन फिल्में - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्शन,रोमांस और ड्रामा फिल्मों की बहुतायता है। हालांकि, कुछ ऐसी भी फिल्में हैं, जिनमें वैज्ञानिक चमत्कार और उनके अनोखे प्रयोग को पर्दे पर दिखाने का काम किया गया है। ये फिल्में दर्शकों को तकनीक में अपार संभावनाओं की ओर संकेत करती हैं। आज 10 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस (World Science Day for Peace and Development) मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर हम आपको वैज्ञानिक प्रयोगों पर बनी हिंदी फिल्मों के बारे में बताएंगे। जानिए उन फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'मिस्टर इंडिया' - फोटो : सोशल मीडिया

मिस्टर इंडिया
शेखर कपूर के निर्देशन में साल 1987 में फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विज्ञान के अदृश्य होने वाले प्रयोग को बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर ने अरुण वर्मा का किरदार निभाया है, जिसे अपने पिता की बनाई एक रहस्यमयी घड़ी मिलती है, जिसे पहनने वाला व्यक्ति अदृश्य हो जाता है। यह फिल्म साइंस-फिक्शन फिल्मों में काफी चर्चित है।

विज्ञापन

3 of 5
कोई मिल गया - फोटो : इंस्टाग्राम:Zee5

कोई मिल गया
राकेश रोशन के निर्देशन में साल 2003 में फिल्म 'कोई मिल गया' रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक मानसिक रूप से कमजोर युवक रोहित (ऋतिक रोशन) है, जिसकी एलियन जादू से दोस्ती हो जाती है। इसके बाद वह ठीक होने लगता है और रोहित के पास अपार शक्तियां आ जाती हैं। इस फिल्म में रेडियो सिग्नल भेजने के अनोखे प्रोयग को दिखाया गया है, जिससे अंतरिक्ष से कुछ एलियन धरती पर आ जाते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रीति जिंटा और रेखा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

4 of 5
कार्गो - फोटो : फोटो- यूट्यूब से

कार्गो
विक्रांत मैसी और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत 'कार्गो' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्पेसशिप पर आत्माओं का पुनर्जन्म और उनका ट्रांजिशन दिखाया गया है। यह कहानी सिर्फ विज्ञान नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी गहराई से छूती है। फिल्म का निर्देशन आरती कदव ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोबोट - फोटो : सोशल मीडिया

रोबोट
एस शंकर के निर्देशन में साल 2010 में फिल्म 'रोबोट रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अभिनेता ने वैज्ञानिक डॉ. वसीगरन और उनके बनाए रोबोट चिट्टी दोनों की भूमिका निभाई है। आपको बताते चलें कि यह फिल्म एआई और मशीन लर्निंग की वैज्ञानिक प्रयोग को दर्शाती है। डॉ. वसीगरन एक ऐसा मानवरूपी रोबोट बनाते हैं जो सोच सकता है, महसूस कर सकता है, और इंसानों की तरह भावनाएं रखता है। इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें