सयाजी शिंदे
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमा के अलावा भी एक अलग जिंदगी जीते हैं सयाजी
भले ही 'शूल' के बाद सयाजी को कई फिल्में मिलीं और उन्होंने बहुत सी फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाया, लेकिन वह फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के बीच शांतिपूर्ण जीवन जीना पसंद करते हैं। उन्होंने खुद खुलासा किया था कि उनके लिए सिनेमा और जिंदगी, दोनों अलग-अलग चीजें हैं, जिन्हें वह साथ में नहीं रखना चाहते। हर किसी का नजरिया अलग होता है, लेकिन उनके लिए जिंदगी जीना भी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए वह सारा समय सिनेमा पर नहीं देना चाहते। उनके लिए पैसे नहीं, बल्कि संतुष्टि और शांति मायने रखती है। वह ज्यादा काम करने तनाव नहीं लेना चाहते। वह दूसरों को हंसाने में विश्वास रखते हैं। सयाजी शिंदे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे लोगों से पेड़ लगाने का आग्रह करते हैं। किसान परिवार से होने के कारण वह पेड़ों के महत्व को अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने खुद 25 हजार से ज्यादा पेड़ लगाए हैं।