फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Controversy: समय रैना ने नहीं मांगी माफी; बोले- जांच में सहयोग के लिए तैयार, चैनल से...

Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
शिव शुक्ला मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला

सार

रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी मामले में कॉमेडियन समय रैना ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वे मामले में जांच के लिए सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।  
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्वा मुखीजा - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी मामले में बुधवार को स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट शो के सभी एपिसोड हटा दिए हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर  रैना ने लिखा, जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना  था। मैं जांच मंे सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा। उधर, महाराष्ट्र साइबर सेल ने  अल्लाहबादिया और रैना समेत 40 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में शामिल होने को कहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया
 समय रैना ने किया ट्वीट
कॉमेडियन समय रैना ने आखिरकार अपने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' और इसके लेटेस्ट एपिसोड को लेकर मचे बवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हालांकि, उन्होंने माफी नहीं मांगी। समय ने ट्वीट किया, 'जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए संभाल पाना बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद।'
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच, पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा समेत 4 आरोपियों के बयान दर्ज किए। खार थाने के एक पुिलस अधिकारी ने बताया कि रणवीर अल्लाहबादिया के मैनेजर, कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी समेत चार लोगों ने बयान दर्ज कराए हैं। यह मामला स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो इंडियाज गॉट लैटेंट से जुड़ा है। अल्लाहबादिया ने इसके एक एपिसोड में माता-पिता और सेक्स को लेकर बेहद भद्दी टिप्पणी की थी। उधर, महिला आयोग ने भी शो के प्रतिभागियों और निर्माताओं को नोटिस भेजा है।

दिव्यांगों के लिए भी भद्दी भाषा इस्तेमाल का आरोप
महाराष्ट्र भाजपा के पदाधिकारी नीलोत्पल मृणाल पांडे ने विवाद सामने आने के बाद सोमवार को अल्लाहबादिया एवं अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पांडे ने बुधवार को कहा कि यदि पुलिस शो के प्रतिभागियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करती है, तो वह कोर्ट जाएंगे। पांडे ने कहा कि शो में दिव्यांगों के बारे में भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस संबंध में भी कार्रवाई हो। उधर, मामले की जांच के लिए असम पुलिस मुंबई पहुंची। इस मामले में सोमवार को गुवाहाटी में एफआईआर दर्ज की गई थी।

4 of 5
Apoorva Mukhija - फोटो : सोशल मीडिया
अपूर्वा मखीजा के बयान दर्ज
मुंबई पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के बयान दर्ज किए। अपूर्वा के अलावा रणवीर इलाहाबादिया और चार अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं।
संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समय रैना - फोटो : Instagram
मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है?
  • मुंबई पुलिस ने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उसे तलब किया।
  • सरकार के आदेश के बाद वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया।
  • सिने वर्कर्स बॉडी ने रणवीर इलाहाबादिया द्वारा इस्तेमाल की गई “अभद्र भाषा” की निंदा की।
  • गायक बी प्राक ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ अपना पॉडकास्ट रद्द कर दिया और उनकी टिप्पणियों की आलोचना की।
  • संसदीय पैनल इस मामले को अपने हाथ में ले सकता है और पॉडकास्टर को तलब कर सकता है।
  • एनसीडब्ल्यू ने 17 फरवरी को रणवीर इलाहाबादिया और अन्य को मामले में तलब किया।
  • महाराष्ट्र साइबर सेल ने इंडियाज गॉट लेटेंट शो से जुड़े करीब 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें