फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान ने की छात्रों से घर वापस लौटने की अपील, सोनम वांगचुक से बोले- घर का खाना भिजवाऊं क्या?

Thu, 23 Jul 2026 07:54 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Tweet: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने नीट पेपर लीक मामले से जुड़ा एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अभिनेता ने छात्रों और सोनम वांगचुक से खास अपील की।
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान और साेनम वांगचुक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट में जुटे छात्रों से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने एक खास अपील की है। सलमान ने बुधवार के बाद गुरुवार को एक बार फिर नीट पेपर लीक मामले से जुड़ा ट्वीट किया।
इस ट्वीट में अभिनेता ने छात्रों और सोनम वांगचुक से खास अपील की। सलमान ने छात्रों से कहा कि वो निश्चिंत होकर घर वापस लौट जाएं, वहीं सोनम वांगचुक से अपील की कि वो अपना अनशन तोड़ दें।

ट्वीट कर सलमान ने क्या लिखा?
गुरुवार रात सलमान ने ट्वीट कर लिखा, 'पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।'

विज्ञापन

2 of 4
सोनम वांगचुक - फोटो : ANI
सोनम वांगचुक से कही ये बात
वहीं अपने ट्वीट में सलमान ने आगे लिखा, 'और सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।'
 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
बुधवार को भी किया था ट्वीट
इससे पहले सलमान ने बुधवार को भी एक ट्वीट किया था। अभिनेता ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिख कर छात्रों का समर्थन किया था। साथ ही अपील की थी इस मामले का राजनीतिकरण ना हो। 

लिखा था- 'पेपर लीक गंभीर मुद्दा है'
सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यह बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था। बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया। जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है। मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है।'

यह खबर भी पढ़ें: छात्रों के समर्थन में आए सलमान खान: बोले- पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन का राजनीतिकरण न हो
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की फिल्म 'मातृभूमि' इस साल रिलीज होनी है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। फिल्म में वो आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही वो साउथ की भी एक फिल्म कर रहे हैं। इसमें उनके अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें