Sikandar Teaser: शनिवार को रिलीज हुआ 'सिकंदर' के टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। सलमान खान की फिल्म के टीजर ने टॉप 10 की लिस्ट में भी जगह बना ली है।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का दमदार टीजर अभिनेता के जन्मदिन के एक दिन बाद रिलीज हुआ, जिसने रिलीज के साथ ही फैंस के बीच धमाल मचा दिया। इसके साथ ही इसने महज कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर भी अपना कब्जा जमा लिया। ट्रेलर का जादू 24 घंटे बाद भी कम नहीं हुआ और यह 24 घंटे के भीतर ही यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड होने लगा।
24 घंटे में यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
सलमान खान की 'सिकंदर' के टीजर को यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ 24 घंटों के भीतर लगभग 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ दिया है और दुनिया भर में प्लेटफॉर्म पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है, जिसकी व्यू काउंट प्रति घंटे दो मिलियन है। इसे बड़ी संख्या में दर्शक मिले और यह अब प्रभास अभिनीत आदिपुरुष के बाद पहले 24 घंटों में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बॉलीवुड टीजर बन गया, जिसे 69 मिलियन बार देखा गया था। Sikandar Teaser: 'रोंगटे खड़े कर रहा का फिल्म का डायलॉग', 'सिकंदर' का टीजर देख फैंस बोले- स्वैग में लौटे भाईजान
विज्ञापन
3 of 5
सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
सलमान खान का खास रिकॉर्ड
सिकंदर सलमान खान अभिनीत पहली फिल्म है, जिसने पहले दिन 30 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं, जिसने 'भारत' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 21.5 मिलियन व्यूज के साथ शुरुआत की थी। भारतीय फिल्मों में 'सिकंदर' का टीजर 'राधे श्याम' के टीजर के बाद पांचवां नंबर पर सबसे ज्यादा देखा गया है। राधे श्याम का टीजर 42.65 मिलियन बार देखा गया था। Sikandar: सलमान खान ने शेयर किया ‘सिकंदर’ का पहला पोस्टर, सामने आया भाईजान का दमदार लुक
टॉप 10 टीजर के मामले में कहां पहुंचा सिकंदर
सलमान खान के 'सिकंदर' के टीजर ने यूट्यूब पर 24 घंटे के व्यूज के मामले में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और शाहरुख खान की 'डंकी' को भी पीछे छोड़ दिया है। टॉप 10 टीजर की लिस्ट में 'सिकंदर' ने पांचवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है। चलिए एक नजर डालते हैं 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीजर की लिस्ट पर...