सलमान खान-रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम
दो डांस नंबर हुए शूट
वहीं, अब इस फिल्म के बारे में नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला, एआर मुरुगादॉस और संगीतकार प्रीतम ने पहले ही सिकंदर के लिए दो संभावित चार्टबस्टर ट्रैक तय कर लिए हैं। बताया गया है कि 'सिकंदर' एक उत्सव है और सलमान, साजिद और मुरुगादॉस साफ तौर पर ईद 2025 रिलीज के लिए एक उत्साहित एल्बम के साथ आना चाहते हैं। महीने की शुरुआत में सलमान खान और रश्मिका मंदाना ने सिकंदर के लिए ईद और होली के बैकग्राउंड पर सेट दो डांस नंबर शूट किए हैं।