फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग-4 और धूम-4 के सेट का जायका बढ़ाएंगे संभली कबाब

Fri, 08 Dec 2017 01:26 AM IST
amarujala.com- Presented by : अभिनव चौहान
विज्ञापन
1 of 6
Kabab Rolls - फोटो : demo
जायके में लाजवाब, मुंह में जाते हैं तो घुल जाते हैं, अभिनेता हो या नेता, जो भी संभल के कबाब का स्वाद लेता है वह बोल उठता है - वाह जनाब! लाजबाव हैं संभल के कबाब। ऐसे ढेर सारे कमेंट की बदौलत संभल में बनने वाले सींक कबाब, देश ही नहीं विदेश में भी मशहूर हो गए हैं।
अभिनेताओं को अपने जायके का दीवाना बना चुके ये कबाब दबंग-4 और धूम-4 की शूटिंग सेट पर सजेंगे। सलमान खान की दो फिल्मों की शूटिंग 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक गुरुग्राम में होनी है। जिसमें जायकेदार कबाब बनाकर फिल्मी हस्तियों की वाहवाही लूटने के लिए संभल के रिजवान अपनी टीम के साथ रवाना हो गए हैं। आईए जानते हैं संभल के कबाब के बारे में। संभल/ब्यूरो

पढ़ें : रोजाना 20 ग्राम इस ड्राइफ्रूट को खाना मतलब, हर बीमारी को दूर से नमस्ते
विज्ञापन

सलामन की बहन अर्पिता की शादी का भी बढ़ा चुके जायका

2 of 6
अपनी बहन अर्पिता की शादी में अभिनेता सलमान खान संभल निवासी शैफ रिजवान के साथ - फोटो : अमर उजाला/फाइल
यूपी में मुरादाबाद से कुछ दूर बसी ऐतिहासिक नगरी संभल अपने जायके के लिए भ्‍ाी जानी जाती है। फिल्मों की शूटिंग, प्रमोशन और वीआईपी कार्यक्रम में संभल के सींक कबाब की खुशबू ने माहौल को और जायकेदार बनाया है। संभल के मियां सराय निवासी रिजवान सैफ कहते हैं कि वर्ष 2014 में फिल्म अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी हैदराबाद में हुई थी। जिसमें उन्होंने सींक कबाब पेश किए थे। सलमान तब से उनके स्वाद के मुरीद हैं।

(अपनी बहन अर्पिता की शादी में अभिनेता सलमान खान संभल निवासी शैफ रिजवान के साथ)
विज्ञापन

हरभजन सिंह की बर्थ-डे पार्टी का बढ़ाया स्‍वाद

3 of 6
अपनी बर्थडे पार्टी में संभल के सींक कबाब का लुत्फ लेते क्रिकेटर हरभजन सिंह - फोटो : अमर उजाला/फाइल
अब आठ दिसंबर से गुरुग्राम के एक फार्म में फिल्म धूम-4 और दबंग-4 की शूटिंग होनी हैं। जिसमें कबाब बनाकर वह फिल्मी हस्तियों से वाहवाही लूटेंगे। उनकी टीम में आदिल, अनवर, असलम, नजाकत, शमशाद हैं। रिजवान वर्ष 2014 में मुंबई में क्रिकेटर हरभजन सिंह की बर्थ-डे पार्टी में भी कबाब पेश कर चुके हैं।

(अपनी बर्थडे पार्टी में संभल के सींक कबाब का लुत्फ लेते क्रिकेटर हरभजन सिंह)

देश ही नहीं, विदेशों में भी छाया जायका

4 of 6
संभल के सींक कबाब का जायका लेते जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला/फाइल
वर्ष 2015 में दिल्ली में एक शादी समारोह में जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे फारुख अब्दुल्ला भी कबाब का जायका ले चुके हैं। इसके अलावा भी ‌रिजवान कई वीआईपी कार्यक्रमों में कबाब के जरिए धूम मचा चुके हैं। देश के अलावा कई शहरों के अलावा बैंकाक, इंडोनेशिया, मारीशिस, तुर्की, दुबई, सऊदी अरब, और रूस में भी कबाब बनाकर लोगों को सींक के कबाब का दीवाना बनाया है। 

(संभल के सींक कबाब का जायका लेते जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला)
विज्ञापन

ऐसे तैयार होते हैं जायकेदार संभ्‍ाली कबाब 

5 of 6
अभिनेता आफताब शिवदासानी के साथ संभल के कबाब शैफ रिजवान - फोटो : अमर उजाला/फाइल
सबसे पहले मटन को अच्छी तरह से साफ कर लेते हैं। कई बार धोया जाता है। फिर बारीक कीमा बनाया जाता है। कीमें में ही पीली मिर्च, गर्म मसाला और अपने पुरखों के नुस्खे का प्रयोग करके कबाब तैयार किए जाते है। रिजवान ने नुस्खे को उजागार नहीं किया। हां, कबाब में साफ्टनेस की वजह साफ की। कहा कि पपीता कीमे के साथ मिलाया जाता है। तैयार कीमा सींक में लगाने के बाद इमली और कीकर के कोयले की आंच में दो से तीन मिनट तक सेंकते हैं। तब कबाब बन जाता है। कबाब को मिंट सॉस, चटनी, लच्‍छा प्याज और नींबू के साथ पेश किया जाता है। 

(अभिनेता आफताब शिवदासानी के साथ संभल के कबाब शैफ रिजवान)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
निर्माता-निदेशक अब्बास-मस्तान के साथ शैफ रिजवान - फोटो : अमर उजाला/फाइल
शैफ रिजवान कहते हैं कि संभल के सींक कबाब का नाम देश और विदेश में हैं। मैं पिछले 19 वर्ष से सींक कबाब बना रहा हूं। लाजवाब कबाब बनाना हमारा पुस्तैनी काम है। मैं अब तक 12 देशों में सींक कबाब के स्टाल लगा चुका हूं। वीआईपी पार्टियों में सींक कबाब के अलग स्टाल लगाए जाते हैं। फिल्मी हस्तियों में दिलीप कुमार, अजय देवगन, सलमान खान, सैफ अली खान, आफताब खान, अब्बास-मस्तान आदि कबाब का जायजा ले चुके हैं। 

(निर्माता-निदेशक अब्बास-मस्तान के साथ शैफ रिजवान)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें