सलीम खान ने धनतेरस के अवसर पर एक शानदार नई मर्सिडीज कार खरीदी है। यह उनके दिवाली उत्सव के शुरुआत का प्रतीक है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। हालांकि, उनकी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और खान परिवार उत्सव को धूम-धाम से मनाने के लिए तैयार है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
कुछ दिनों पहले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का करीबी दोस्त माना जाता था। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा को सख्त कर दिया गया और अभिनेता को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान को मिली जान से मारने की धमकी
हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली और पैसे की मांग की गई। शुक्रवार को उन्हें एक धमकी भरा फोन आया। हालांकि, उनको धमकी दने वाले संदिग्ध युवक को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।