फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: किसी के लिए दोस्त से लड़े तो कभी बने दूधवाले, जानिए प्रेमिकाओं के लिए कैसा रहा सलमान खान का प्यार

Fri, 27 Dec 2024 10:39 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: सलमान खान का नाम अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है और हर किसी के साथ दबंग खान के प्यार के अलग ही किस्से रहे हैं। चलिए अभिनेता के जन्मदिन पर जानते हैं सलमान की प्यार की कहानी। 
 
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। आज अभिनेता अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। सलमान खान यूं तो स्टारडम के मामले में खूब आगे निकले और कई सुपरहिट फिल्में देकर सुपरस्टार बने। हालांकि, वे हमेशा ही प्यार के मामले में नाकामयाब रहे। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। अभिनेता की कई प्रेमिकाएं रहीं, जिन्हें सलमान ने टूटकर प्यार किया, लेकिन उनकी प्यार की नैया पार नहीं लग पाई। चलिए जानते हैं सलमान खान की सभी अभिनेत्रियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 8
शाहीन-सलमान खान - फोटो : एक्स
शाहीन
सलमान खान का पहला प्यार शाहीन थीं, जिन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार का दिल पहली बार धड़काया था। सलमान उस वक्त सेंट जेवियर्स कॉलेज में सेकंड ईयर में थे और वे शाहीन के कॉलेज के बाहर स्पोर्ट्स कार में कई घंटे उनका इंतजार करते थे। 19 साल की उम्र में ही सलमान दिवंगत अभिनेता अशोक कुमार की पोती शाहीन से काफी प्रभावित हुए। वह एक मॉडल थीं। शाहीन के लिए सलमान दूधवाले तक बन गए थे। सलमान शाहीन के घर पर दूध और ब्रेड तक पहुंचाया करते थे।
विज्ञापन

3 of 8
संगीता बिजलानी और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, sangeetabijlani9
संगीता बिजलानी
सलमान का अभिनेत्री संगीता बिजलानी के साथ कथित रिश्ता सबसे चर्चित मामलों में से एक था। कथित तौर पर 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में दोनों काफी नजदीक थे, यहां तक कि एक समय पर वे शादी के बारे में भी सोच रहे थे, लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। सलमान खान ने संगीता को भी दिल की गहराइयों से प्यार किया था, लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब दोनों की राहें अलग हो गईं। खबर यह भी थी कि संगीता के लिए सलमान ने अपने मेंटर और दोस्त जैकी श्रॉफ के साथ भी झगड़ा कर लिया था। 
 

4 of 8
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb और @beingsalmankhan
ऐश्वर्या राय
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बारे में कौन नहीं जनता। सलमान और बॉलीवुड की पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के बीच संबंधों की खूब चर्चा हुई थी। कथित तौर पर वे 1999 से 2002 के बीच रिलेशनशिप में थे। एक दौर ऐसा था, जब सलमान अपनी प्रेमिका के लिए कुछ भी करने को तैयार थे, ऐसे में वे अभिनेत्री के लिए इतने पजेसिव हो गए, कि रिश्ते ने अलग मोड़ ले लिया और उनका रिश्ता एक कड़वी यादों के साथ खत्म हुआ।
विज्ञापन

5 of 8
कैटरीना कैफ और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif, beingsalmankhan
कैटरीना कैफ
कैटरीना और सलमान कथित तौर पर लंबे समय तक बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय जोड़ों में से एक थे। कहा जाता है कि यह रिश्ता 2005 से 2010 तक चला, लेकिन कथित तौर पर दोनों अलग हो गए, लेकिन ब्रेकअप के बाद भी वे दोस्त बने रहे। जब दोनों साथ थे, तब सलमान कैटरीना का हर जगह सपोर्ट करते थे और जरूरत पड़ने पर आज भी करते हैं। कैटरीना भी सलमान के बारे में कह चुकी हैं कि अगर अभिनेता नहीं होते तो इंडस्ट्री में उनका करियर आसान नहीं होता।
विज्ञापन

6 of 8
यूलिया वंतूर-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
यूलिया वंतूर
रोमानियाई टीवी प्रेजेंटर यूलिया वंतूर का नाम भी सलमान खान के साथ जुड़ा। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन 2011 से ही उनके बीच नजदीकियों की अफवाहें उड़ रही थीं। यूलिया से भी सलमान ने टूटकर प्यार किया। यूलिया का सलमान के घर आना-जाना भी रहा। यहां तक कि सलमान ने अपने परिवार के साथ मिलकर यूलिया का जन्मदिन भी मनाया था।
विज्ञापन

7 of 8
सलमान खान-सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम-@realsomyali, इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
सोमी अली
पाकिस्तानी-अमेरिकी अभिनेत्री सोमी अली कथित तौर पर 1991-1999 के दौरान सलमान खान के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं। सोमी ने सलमान के प्रति अपने प्यार के बारे में खुलकर बात की है, हालांकि कथित तौर पर उनका ब्रेकअप एक बुरे नोट पर हुआ था। सोमी के साथ सलमान खान की दोस्ती से लेकर प्यार तक, दोनों ही खूब मशहूर हुए।
विज्ञापन

8 of 8
जरीन खान-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
जरीन खान
सलमान खान के साथ वीर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन खान का नाम कथित तौर पर फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान से जोड़ा गया था। हालांकि,दोनों में से किसी ने भी रोमांटिक रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की, लेकिन कई अफवाहें उड़ीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें