फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Da-Bangg Tour: धमकियां देने वालों को सलमान खान की सीधी चुनौती, इस दिन दुबई में खुल्ल्म खुल्ला नाचेंगे भाईजान

Sun, 27 Oct 2024 01:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिलने के बावजूद वे दुबई में दबंग रीलोडेड टूर में भाग लेने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ टूर की तारीख की घोषणा की।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान का दुबई शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान भले ही हाल के दिनों में भारी सुरक्षा के बीच ‘बिग बॉस’ और ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग करते देखे गए हों, लेकिन ये सारा सिक्योरिटी तामझाम नीचे छोड़ सलमान खान अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ दिसंबर के महीने में दुबई में धमाल करने जा रहे हैं। बहुत दिनों से इस बात की चर्चा चलती रही है कि सलमान दुबई में प्रस्तावित अपना शो करेंगे या नहीं, लेकिन रविवार को सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया पेज पर इसका आधिकारिक एलान कर दिया।

विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा
मुंबई के कद्दावर सियासी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा में यहां खासा इजाफा किया गया। उनके घर की बालकनी को निशाना बनाकर चलाई गई गोलियां की तफ्तीश पहले से चल रही है। सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस पर भी उन पर हमला करने की साजिशों का पुलिस पर्दाफाश कर चुकी है। सलमान इन दिनों रात-दिन कड़ी सुरक्षा में रहते हैं और इसके चलते उनका आना जाना भी बहुत सीमित है। 
 

विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

दुबई शो के तैयार सलमान खान
मुंबई पुलिस ने सलमान खान के पूरे परिवार को इन दिनों सुरक्षा प्रदान कर रखी है और ये भी कहा कि घर का कोई भी शख्स बिना पुलिस को बताए कहीं नहीं जाएगा। सलमान खान के दुबई जाने को लेकर मुंबई पुलिस काफी पशोपेश में रही हैं। उनके करीबियों ने भी सलमान का ये टूर टालने की सलाह दी लेकिन उनका कहना है, ‘एक बार मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।’ और, इसी के चलते सलमान खान ने 7 दिसंबर को अपना दुबई शो पहले से किए गए वायदे के अनुसार करने का एलान कर दिया है।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
ये सितारे भी होंगे साथ
दबंग रीलोडेड टूर 7 दिसंबर को स्टूडियो ए, दुबई हार्बर से शुरू होगा, उसके बाद यह टूर जेद्दा और दोहा जैसे मध्य पूर्वी शहरों में जाएगा। अभिनेता ने घोषणा की कि टिकट अब प्लेटिनमलिस्ट पर उपलब्ध हैं। इस टूर में सलमान खान के साथ तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडीज, सोनाक्षी सिन्हा, आस्था गिल, सुनील ग्रोवर, प्रभु देवा और मनीष पॉल जैसे अन्य सितारे भी शामिल होंगे, जो हंसी, संगीत और शुद्ध मनोरंजन से भरी एक रात का वादा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर फिल्म - फोटो : एक्स-@@NGEMovies
सलमान की आगामी फिल्म
इस बीच सलमान खान फिलहाल अपनी अगली फिल्म सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, अंजिनी धवन, प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे कलाकार हैं। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित 'सिकंदर' 30 मार्च, 2025 को ईद पर रिलीज होने वाली है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें