सलमान खान और रानी मुखर्जी सालों बाद एकबार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये जोड़ी क्रिसमस में सिल्वर स्क्रीन में अपना जादू बिखेरती नजर आ सकती हैं, लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट भी है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सलमान-रानी क्रिसमस में साथ तो जरूर दिखेंगे, लेकिन एक साथ नहीं बल्कि अपनी-अपनी फिल्मों के साथ। दरअसल, रानी मुखर्जी और सलमान खान दोनों की ही फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान की फिल्म 'टाईगर अभी जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज होगी, इसी फिल्म के दौरान रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर भी दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि यह दोनों ही फिल्में यशराज के बैनर तले बनाई जा रही हैं।
4 of 6
रानी की आखिरी फिल्म 'मर्दानी' साल 2014 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान परिवार के ऊपर लगा दिया था। इस दौरान उन्होंने आदित्य चोपड़ा से शादी करके अपना घर बसाया और अब वो एक बच्चे की मां भी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म अभी अपने प्रोडक्शन दौर से गुजर रही है, जिसकी मौजूदा रिलीजिंग डेट 23 फरवरी 2018 है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही 'हिचकी' का ऐलान किया गया है।
सलमान खान और रानी मुखर्जी ने 'हैलो ब्रदर', 'कुछ-कुछ होता है', 'कही प्यार न हो जाए', 'चोरी-चोरी चुपके-चुपके', 'हर दिल जो प्यार करेगा' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।