फिल्म 'सलार'
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas
'सलार 2' की शूटिंग और कलाकार
दरअसल, 'सलार पार्ट 2-शौर्यांग पर्वम' का निर्माण प्रभास के जन्मदिन पर शुरू हुआ। सीक्वल की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहला भाग समाप्त हुआ था, जिसमें दोस्तों देवा और वर्धा की यात्रा को दिखाया जाएगा। 'सलार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, श्रिया रेड्डी, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू और अन्य शामिल थे। 'सलार 2' में पहले भाग के मुख्य कलाकार वापस आएंगे, साथ ही कुछ नए किरदार भी होंगे। होम्बेल फिल्म्स इस सीक्वल को बड़े पैमाने पर बना रही है। रवि बसरूर इसका संगीत तैयार करेंगे।