लोगों से भरा हुआ नजर आया हॉल
आरआरआर नाम के ऑफिशियल एक्स (ट्विटर)अकाउंट ने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल से फिल्म ‘आरआरआर’ की स्क्रीनिंग की तस्वीर साझा की है। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, ‘हिस्ट्री’। साथ ही वह टुगेदरआरआरआरएगेन और रॉयल अल्बर्ट हॉल का हैशटैग भी लिखते हैं।’ इस तस्वीर में फिल्म को देखने के बहुत लोग आए हैं, हॉल लोगों से खचाखच भरा है।
स्क्रीनिंग के लिए फिल्म की स्टार कास्ट पहुंचीं
इस स्क्रीनिंग में फिल्म ‘आरआरआर’ के सितारे जूनियर एनटीआर और राम चरण भी पहुंचे थे। साथ ही फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली भी इस इवेंट में शामिल हुए। फिल्म की सोशल मीडिया टीम ने कुछ दिन पहले इस बारे में पोस्ट की थी। जिसमें लिखा था, ‘लंदन...हम आ रहे हैं!’