फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohit Shetty: बॉलीवुड का अगला अजय देवगन कौन? रोहित शेट्टी ने बताया किस अभिनेता में दिखते हैं उनके गुण

Fri, 15 Nov 2024 05:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rohit Shetty: रोहित शेट्टी ने विक्की कौशल के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि वह विक्की के अंदर अजय देवगन के गुण देखते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी की गिनती बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन फिल्म निर्माताओं में होती है। उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। रोहित बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में विक्की कौशल के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह विक्की को अगले अजय देवगन की तरह देखते हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 6
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की के साथ करना चाहते हैं काम
रोहित शेट्टी ने हाल ही में मैशेबल इंडिया पर मुकेश छाबड़ा के साथ बातचीत में नई पीढ़ी के अभिनेता के साथ काम पर अपने विचार व्यक्त किए। उनसे जब पूछा गया कि क्या वह नई पीढ़ी के साथ काम करना चाहते हैं, तो फिल्म निर्माता ने तुरंत विक्की कौशल का नाम लिया और बताया कि वह अक्सर अलग-अलग अवसरों पर एक-दूसरे से मिलते और बात करते हैं।
Pooja Bhatt: देहरादून के भीषण सड़क हादसे पर पूजा भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, शराब को ठहराया दोषी

 
विज्ञापन

3 of 6
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की में  दिखते हैं अजय देवगन के गुण
रोहित शेट्टी ने आगे बताया, "क्योंकि मैंने पूरा करियर वैसा बनाया है मुझे उनमें ना अजय सर के गुण दिखते हैं। एक ब्लॉक होता है ना अगला अजय देवगन कौन है?"

 

4 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह की भी की सराहना
‘सिंघम अगेन’ के निर्देशक ने रणवीर सिंह की भी सराहना की उन्होंने कहा, ‘सिम्बा’ एक अति-उत्साही फिल्म थी जिसमें एक अति-उत्साही चरित्र था। फिल्म निर्माता ने ‘गली बॉय’, ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘दिल धड़कने दो’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्मों में रणवीर के काम को शामिल करके उनकी बहुमुखी प्रतिभा की सराहना की।

 
विज्ञापन

5 of 6
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
विक्की कौशल की क्षमता के बारे में भी बताया
रोहित के अनुसार, एक अभिनेता जो इन सभी फिल्मों को कर सकता है वह एक "सुपरस्टार" है जबकि फिल्मों में उतार-चढ़ाव फिल्मों का एक अभिन्न अंग हैं। उन्होंने बताया कि यह केवल लंबे समय में ही होता है, जैसे कि 20 साल बाद, कोई अभिनेता की क्षमताओं का पता लगा सकता है। रोहित ने कहा "उसमें वो है और वहीं मुझे विक्की में नजर आता है के विक्की में वो बात है के वो सब चीज कर सकता है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
विक्की कौशल के सफर पर डाला प्रकाश
रोहित ने विक्की कौशल के छोटे-मोटे रोल से लेकर वेब शो तक और बॉलीवुड में बड़ी सफलता हासिल करने के सफर पर भी प्रकाश डाला। रोहित ने कहा कि अगर उनका बेटा भी अभिनेता के रूप में डेब्यू करना चाहेगा, तो वह विक्की के अपनाए गए रास्ते का ही सुझाव देगा।
Kanguva: 'कंगुवा' को मिली नकारात्मक समीक्षाओं पर निर्माता ने दी प्रतिक्रिया, इसके अगले भाग को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें