फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richest Pakistani Artist: ये है पाकिस्तान के अमीर कलाकार, लिस्ट में माहिरा खान का नाम भी हैं शामिल

Mon, 09 Sep 2024 03:11 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है और अपनी अलग पहचान बनाई है। शान शाहिद, हूमायूं सईद, माया अली और माहिरा खान ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने मेहनत के दम पर करियर में नई ऊंचाईयों को छूआ है। ये सभी पाकिस्तान के सबसे रईस कलाकारों की सूची में भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इनकी नेटवर्थ कितनी हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
हूमायूं सईद, शान शाहिद, माया अली और माहिरा खान - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है और अपनी अलग पहचान बनाई है। शान शाहिद, हूमायूं सईद, माया अली और माहिरा खान ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने मेहनत के दम पर करियर में नई ऊंचाईयों को छूआ है। ये सभी पाकिस्तान के सबसे रईस कलाकारों की सूची में भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इनकी नेटवर्थ कितनी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शान शाहिद - फोटो : इंस्टाग्राम @official.shaanshahid
शान शाहिद

शान शाहिद पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख नामों में से एक हैं। उन्होंने एक अभिनेता, निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। 53 साल के शान शाहिद 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में खुदा के लिए, अर्थ, वार, बुलंदी, ओ 21, यलगार, कुर्सी और कानून, संगम और इश्क खुदा शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ लगभग 160 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
हुमायूं सईद - फोटो : इंस्टाग्राम @saeedhumayun
हुमायूं सईद

हुमायूं सईद पाकिस्तानी टीवी और फिल्मी जगत के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'सिक्स सिग्मा एंटरटेनमेंट' के बैनर तले कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने मेरे पास तुम हो, दोराहा, मैं हूं शाहिद अफरीदी और नादानियां समेत कई टीवी शो में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ लगभग 414 करोड़ रुपये है।

Arjun Rampal: अर्जुन ने कहा- हम लड़के होते हैं थोड़े बेवकूफ, लड़कियों की तुलना में धीरे-धीरे आती है परिपक्वता

4 of 5
माया अली - फोटो : इंस्टाग्राम @official_mayaali
माया अली

माया अली एक जानी-मानी पाकिस्तानी अदाकारा हैं, जिन्होंने टीवी से अपनी करियर की शुरुआत की थी और अब वो फिल्मों में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने मन मायल, तेफा इन ट्रबल, यूंही, पहली सी मोहब्बत और मेरा नाम यूसुफ है समेत कई फिल्मों में अभिनय किया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ लगभग 122 करोड़ रुपये है।

Stree 2: भारत में दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी 'स्त्री 2', शाहरुख खान की 'पठान' को दी पटखनी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @mahirahkhan
माहिरा खान

माहिरा खान भी पाकिस्तान की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके भारत में भी काफी प्रशंसक हैं। उनका अभिनय करियर टीवी शो 'हमसफर' से चमका था। उन्होंने सुपरस्टार, बिन रोए, बोल, रजिया, वर्ना, परे हट लव, नीयत और हो मन जहां समेत कई फिल्मों में काम किया है। माहिरा रईस में शाहरुख खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहिरा खान करीब 57 करोड़ रुपये है।

Siddharth Malhotra: सिंगल लाइफ की ये चीज सिद्धार्थ को आती है याद, कियारा को पसंद है शादीशुदा जिंदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें