फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2026: प्रीति जिंटा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन अभिनेत्रियों का सेना से है गहरा नाता

Mon, 26 Jan 2026 04:02 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Actress Whose Father In Army: आज गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपको उन अभिनेत्रियों से मिलवा रहे हैं जिनके पिता फौज से जुड़े हुए थे। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
1 of 8
प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके पिता भारतीय फौज से जुड़े रहे हैं। इन अभिनेत्रियों ने कई मौकों पर अपने पिता के फौज से जुड़े होने को लेकर गर्व से बात भी की है। आज गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर हम आपको ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवा रहे हैं जिनके पिता भारतीय फौज से जुड़े रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड को 'वीर जारा', 'कोई मिल गया' और 'कल हो ना हो' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाली प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय फौज में मेजर थे। 1988 में उनका कार हादसे में निधन हो गया था। उस वक्त प्रीति जिंटा सिर्फ 13 साल की थीं। प्रीति जिंटा अक्सर अपने पिता के बारे में बात करती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkasharma
अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड फिल्मों 'सुल्तान', 'रामलीला' और 'पीके' में बेहतरीन अदाकारी करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा फौज में थे। वह 16 गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट से जुड़े थे। अनुष्का शर्मा का मानना है कि आर्मी के परिवार से होने की वजह से उनकी पर्सनैलिटी को आकार मिला।

'ए मेरे वतन के लोगों' से लेकर 'मां तुझे सलाम' तक, देशभक्ति से भरे इन गानों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस का जश्न
 

4 of 8
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने 'दे दे प्यार दे', 'डॉक्टर जी' और 'यारियां' जैसी फिल्मों में अदाकारी की है। उनके पिता कर्नल कुलविंदर सिंह भारतीय सेना में एक अधिकारी थे। वह आर्मी रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी से जुड़े थे। अभिनेत्री की परवरिश सेना के वातावरण में हुई। उन्होंने दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। 
विज्ञापन

5 of 8
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
निमरत कौर
निमरत कौर ने बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों 'द लंचबॉक्स' और 'एयरलिफ्ट' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनके पिता मेजर भूपेंद्र सिंह फौज से जुड़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1994 में कश्मीर में उनके पिता को आतंकवादियों ने किडनैप कर लिया था और उनकी जान ले ली थी। उस वक्त निमरत 12 साल की थीं।
विज्ञापन

6 of 8
लारा दत्ता-महेश भूपति - फोटो : इंस्टाग्राम-@larabhupathi
लारा दत्ता
लारा दत्ता 'सिंह इज ब्लिंग', 'पार्टनर' और 'झूम बराबर झूम' जैसी फिल्मों में अभिनय करने के लिए जानी जाती हैं। उनके पिता विंग कमांडर एल के दत्ता भारतीय वायु सेना से जुड़े थे। वह एक अनुभवी सैनिक थे, जिन्होंने 1965 और 1971 के युद्धों में सेवा की थी। मई 2025 में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम-@sushmitasen47
सुष्मिता सेन
'मैंने प्यार किया', 'मैं हूं ना' और 'फिलहाल' में शानदार अभिनय करने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन के पिता शुबीर सेन भारतीय वायु सेना से जुड़े थे। वह विंग कमांडर थे। उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की। शुबीर ने अभिनेत्री को अनुशासित परवरिश दी। इससे उनकी कॉन्फिडेंट पर्सनैलिटी बनी।
विज्ञापन

8 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : X
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता आर्मी से जुड़े हुए थे। अभिनेत्री के माता-पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा और डॉक्टर मधु चोपड़ा सेना में फिजिशियन थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें