सिने टॉकीज 2024 महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कार्यक्रम की शुरुआत अभिनेता, निर्माता, लेखक और निर्देशक सचिन पिलगांवकर ने की। उनके साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एमडी-सीईओ आशीष चौहान, सिने टॉकीज 2024 की संरक्षक अभिनेत्री और निर्माता खुशबू सुंदर और फिल्म समीक्षक भारती प्रधान भी मौजूद रहे। इस साल की थीम ‘भारतीय सिनेमा: वुड्स टू रूट्स’ के बारे में सचिन ने कहा कि हमारी जड़ें इतनी मजबूत हैं कि फिल्म निर्माता उनमें डुबकी लगा सकते हैं तथा अपनी विषय-वस्तु पर नए विचार प्रस्तुत कर सकते हैं। कंतारा, मुंज्या, स्त्री जैसी फिल्मों की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति फिल्म निर्माता के लिए बहुत सी नई कहानियां तथा दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।