फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RD Burman Birth Anniversary: पंचम दा ने जिंदगीभर संभालकर रखी थी लता मंगेशकर की दी गई चिट्ठी, छिपा था ये राज

Thu, 27 Jun 2024 07:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आरडी बर्मन, किशोर कुमार - फोटो : अमर उजाला
अपने जमाने के दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन (राहुल देव बर्मन) की आज बर्थ एनिवर्सरी है। आरडी बर्मन को लोग प्यार से 'पंचम दा' कहकर पुकारा करते थे। उन्होंने भारतीय सिनेमा की दुनिया में संगीत को नया आयाम दिया। 60 से लेकर 90 के दशक तक उनके गीत खूब हिट हुए। आज भी लोग उनके गाने सुनना पसंद करते हैं। उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। वह देश के अब तक से सबसे सफल म्यूजिक निर्देशक रहे। किशोर कुमार के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी।
विज्ञापन

2 of 6
आरडी बर्मन, आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
आशा ताई ने ठुकरा दिया था प्रस्ताव
पंचम दा का जन्म 27 जून 1939 को मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन (एसडी बर्मन) के घर हुआ। पूरी दुनिया को अपने संगीत की धुन पर नचाने और प्यार का अहसास दिलाने वाले पंचम दा खुद पर्सनल लाइफ में भी काफी रोमांटिक थे। एक दौर था, जब वह आशा भोसले को दिल दे बैठे थे। आशा भोसले को जब उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया तो सिंगर ने एक झटके में उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। हालांकि, आशा ताई के मन में भी पंचम दा के लिए प्यार था, मगर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
आरडी बर्मन, आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया
1970 की शुरुआत में हुई पहली मुलाकात
आरडी बर्मन ने दो शादियां की थीं। पहली शादी रीता पटेल से हुई थी, मगर बाद में उनका तलाक हो गया। आशा भोसले की भी यह दूसरी शादी थी। आशा भोसले से आरडी बर्मन की पहली मुलाकात 1970 की शुरुआत में हुई थी। तलाक के बाद पंचम दा जिंदगी के सफर में अकेले थे। इधर, आशा भोसले के पति गणपतराव भोसले का भी 1966 में निधन हो गया था। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी के सफर में अकेले थे। आशा और पंचम दा ने साथ में खूब काम किया। 'पिया तू अब तो आजा' और 'दम मारो दम' जैसे जिन गीतों ने लिए आशा भोसले को प्रसिद्धि और पुरस्कार मिले, उन्हें पंचम दा ने ही कम्पोज किया था। पंचम दा, आशा भोसले दोनों को जिंदगी में जीवनसाथी से अलग होने का अनुभव और दर्द लगभग एक जैसा था, इसलिए दोनों के बीच प्यार भी गहरा था। पंचम दा ने एक दिन आशा भोसले को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन, आशा ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। फिर दोनों को मिलाने में लता मंगेशकर ने बड़ी भूमिका निभाई।

4 of 6
लता मंगेशकर-आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर ने की पंचम दा की मदद
पंचम दा उम्र में आशा भोसले से छह साल छोटे थे। लेकिन, आशा के इनकार की वजह उम्र नहीं थी। दरअसल, वह अपने पति की मौत के गम से बाहर नहीं निकली थीं। लेकिन, पंचम दा ने इंतजार किया और आशा भोसले को शादी के लिए राजी कर ही लिया। इस काम में लता मंगेशकर ने भी पंचम दा की काफी मदद की थी। लता मंगेशकर रिश्ते में पंचम दा की बड़ी साली हुईं। वे उन्हें 'दीदी' बुलाते थे। लता मंगेशकर ने चैतन्य पादुकोण की किताब 'आरडी बरमनिया' में पंचम दा संग अपने अटूट रिश्ते का जिक्र किया था। लता मंगेशकर के मुताबिक, 'जब पंचम और आशा की शादी हुई तो पंचम ने मुझसे कहा कि दीदी हमें आपसे महंगा तोहफा नहीं चाहिए। यदि आप कुछ देना ही चाहती हैं तो एक काउंसलिंग लेटर लिखिए मेरे लिए और बताइए कि मुझे एक खूबसूरत शादीशुदा जीवन के लिए क्या-क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं।' लता मंगेशकर ने बताया था कि पंचम दा ने लता मंगेशकर की उस चिट्ठी को जिंदगीभर संभालकर रखा। पंचम दा और आशा भोसले का साथ काफी छोटा रहा। महज 54 साल की उम्र में 4 जनवरी 1994 को कार्डियक अरेस्ट से पंचम दा का निधन हो गया।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने मुंबई में खरीदा नया दफ्तर, पहले से इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं बिग बी
विज्ञापन

5 of 6
किशोर कुमार-आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प है किशोर कुमार से मुलाकात का किस्सा
एक टीवी रियलिटी शो के दौरान किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने आर डी बर्मन और अपने पिता की पहली मुलाकात का किस्सा साझा किया था। उन्होंने बताया, 'पिताजी और पंचम दा के बीच करीब 10 सालों की उम्र अंतर था, पापा उनसे से बडे़ थे। दोनों ही संघर्ष कर रहे थे। एक दिन आर डी बर्मन ने कारदा स्टूडियो में पापा को देखा। वे दीवार पर बैठे थे और उनके सामने कुछ लोगों का समूह था। वे सभी को गायकों की नकल कर के दिखा रहे थे। उनका स्टाइल इतना अलग था, जिसे देख पंचम दा हैरान हो गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कौन है ये आदमी? तो उन्हें बताया गया कि ये अशोक कुमार का छोटा भाई है और बहुत प्रतिभाशाली है। देखो ना कैसे पागलों की तरह दूसरे गायकों की नकल उतार रहा है'।
Documentary Filmmaker: डॉक्यूमेंट्री भी बना चुके हैं ये फिल्म निर्देशक, गंभीर मुद्दों को कैमरे में किया था कैद
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किशोर कुमार-आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरहिट साबित हुई किशोर कुमार-पंचम दा की जोड़ी
अमित कुमार ने आगे कहा, 'पापा को देखकर आर डी बर्मन बोले कि मुझे ऐसी ही पागल आदमी की तलाश है। जब वह पिताजी से मिले तो उन्होंने पंचम दा को तुरंत पहचान लिया और कहा कि तुम तो सचिन दा का बेटा है। पंचम दा को मन ही मन ये लगना लगा कि ये पागल किस्म का आदमी मुझे हार हालत में चाहिए और इसके साथ काम करना मेरे लिए जरूरी है'। संगीतकार और गायक की यह जोड़ी सुपरहिट साबित हुई।
Nawazuddin Siddiqui: धर्म के कारण नवाज ने बॉलीवुड में झेला भेदभाव? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सवाल ही नहीं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें