Ravi Kishan Birthday: अभिनेता रवि किशन 17 जुलाई को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड और साउथ तक कई दमदार फिल्मों में काम किया है। वे राजनीति में भी सक्रिय हैं। जानते हैं उनके बारे में
अभिनेता रवि किशन को भोजपुरी इंडस्ट्री का सुपरस्टार कहा जाता है। उनका परिचय अक्सर भोजपुरी एक्टर के तौर पर दिया जाता रहा है। मगर, दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपना अभिनय सफर हिंदी सिनेमा से शुरू किया। रवि किशन आज गुरुवार 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से और बॉलीवुड फिल्मों में रवि किशन के 10 यादगार किरदार...
विज्ञापन
2 of 15
तेरे नाम फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'तेरे नाम'
साल 2003 में आई सलमान खान और भूमिका चावला अभिनीत फिल्म 'तेरे नाम' में रवि किशन ने पंडित रामेश्वर का रोल अदा किया, जो निर्जरा (भूमिका चावला) का मंगेतर है। वे फिल्म में पुजारी की भूमिका में दिखे। इस फिल्म ने रवि किशन को बॉलीवुड में अच्छी लोकप्रियता दिलाई। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन
3 of 15
फिर हेरा फेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर हेरा फेरी
साल 2006 में आई फिल्म 'फिर हेरा फेरी' में रवि किशन ने तोतला विलेन का किरदार निभाया था जो शरत सक्सेना की गैंग का गुंडा होते हैं। रवि किशन के तोतले किरदार को काफी पसंद किया गया। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु और रिमी सेन लीड रोल में थे। इस फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशन नीरज वोरा ने किया था। यह फिल्म साल 2000 में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हेरा फेरी' का सीक्वल है। अब 'हेरा फेरी 3' का एलान भी हो चुका है।
4 of 15
'लक' में रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
लक (2008)
साल 2009 में सोहम शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'लक' में रवि किशन ने राघव नाम के एक ऐसे अपराधी का किरदार निभाया था जो मनोरोगी है। वह मूसा का सबसे ज्यादा पसंदीदा इंसान है। इस फिल्म में रवि किशन का डायलॉग 'मौत की तलाश में जीता हूं, मौत तो उनकी होती है जो हाथ की लकीरों में जीते हैं', खूब पसंद किया गया। राघव फिल्म की महिला किरदार आयशा (श्रुति हासन) से पागलपन की हद तक प्यार करता है। इस फिल्म में अपने अभिनय से रवि किशन ने रोंगटे खड़े कर दिए थे। इस फिल्म में संजय दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, इमरान खान और डैनी की मुख्य भूमिकाएं थी।
विज्ञापन
5 of 15
रावण
- फोटो : सोशल मीडिया
'रावण'
मणि रत्नम के निर्देशन में बनी और साल 2010 में आई फिल्म 'रावण' में भी रवि किशन नजर आए। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और गोविंदा जैसे सितारे नजर आए। रवि किशन ने फिल्म में अभिषेक बच्चन के भाई मंगल का किरदार अदा किया। उनका यह किरदार कुंभकर्ण पर बेस्ड था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही, मगर रवि किशन का किरदार पसंद किया गया।
विज्ञापन
6 of 15
तनु वेड्स मनु
- फोटो : सोशल मीडिया
तनु वेड्स मनु
साल 2011 में आई बॉलीवुड फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में भी रवि किशन नजर आए। इस फिल्म में कंगना रनौत, आर माधवन और जिमी शेरगिल जैसे सितारे नजर आए। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया। इस फिल्म में रवि किशन ने राजा अवस्थि (जिमी शेरगिल) के दोस्त की भूमिका अदा की। वे कैमियो रोल में दिखे, मगर दर्शकों पर असर छोड़ गए।
विज्ञापन
7 of 15
डेंजरस इश्क
- फोटो : सोशल मीडिया
'डेंजरस इश्क'
साल 2012 में आई इस फिल्म में रवि किशन ने दुर्गम साह का रोल अदा किया। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करिश्मा कपूर, जिमी शेरगिल, रजनीश दुग्गल और दिव्या दत्ता जैसे सितारे नजर आए।
8 of 15
मोहल्ला अस्सी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहल्ला अस्सी
साल 2018 में आई इस फिल्म में रवि किशन ने गिन्नी गुरु का रोल निभाया। यह फिल्म काफी विवादों में घिरी थी। इस फिल्म में सनी देओल और साक्षी तंवर जैसे सितारे नजर आए। रवि किशन को फिल्म में टूरिस्ट गाइड की भूमिका में देखा गया।
9 of 15
फिल्म 'बुलेट राजा' में रवि किशन सुमेर सिंह के किरदार में
- फोटो : सोशल मीडिया
बुलेट राजा (2013)
साल 2013 तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'बुलेट राजा' में रवि किशन ने मेन विलेन सुमेर सिंह का किरदार निभाया था। 'बुलेट राजा' में रवि किशन एक महिला का गेटअप लिए हुए थे जिसे काफी सराहा गया था। इस फिल्म में सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल लीड रोल में थे। व्यावसायिक रूप से फिल्म उतनी सफल नहीं रही लेकिन रवि किशन के किरदार को खूब पसंद किया गया।
10 of 15
मुक्काबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
मुक्काबाज
साल 2018 में आई फिल्म 'मुक्काबाज' में रवि किशन ने संजय कुमार का रोल अदा किया। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह जिमी शेरगिल, जोया हुसैन जैसे सितारे नजर आए। फिल्म में रवि किशन का किरदार संजय कुमार एक असफल मुक्केबाज है और श्रवण कुमार (विनीत कुमार सिंह) को मुक्केबाजी सिखाता है। इस फिल्म में रवि किशन को कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने चुना था।
11 of 15
लापता लेडीज में रवि किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
लापता लेडीज (2024)
बीते वर्ष आई फिल्म 'लापता लेडीज' ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। विदेशों में भी इस फिल्म को पसंद किया गया। इस फिल्म को ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रवि किशन ने इंस्पेक्टर श्याम मनोहर का किरदार अदा किया। कॉमिक अंदाज में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और छाया कदम जैसे सितारे नजर आए।
12 of 15
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
रवि किशन की फिल्मों से अलग उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्से भी हैं। जानते हैं
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडरमैन' में दे चुके हैं आवाज
साल 2008 में किशन ने 'स्पाइडर-मैन 3' में एक्टर टोबी मैग्वायर की 'स्पाइडरमैन' की भूमिका को भोजपुरी में डब किया। यह पहली हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु डब के साथ-साथ भोजपुरी वॉइस डब भी शामिल है। भोजपुरी में डब होने वाली यह पहली हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
13 of 15
रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ravikishann
क्या वाकई दूध से नहाते थे रवि किशन?
रवि किशन को सफलता मिली तो उन्हें सुपरस्टार होने का घमंड हो गया। इसके चलते उन्होंने कुछ ऐसे काम भी किए, जिनका उन्हें अफसोस होता है। इसी में से एक है 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में कास्टिंग के दौरान की गई एक डिमांड, जिसकी वजह से फिल्म हाथ से निकल गई। दरअसल, इस फिल्म का ऑफर जब रवि किशन के पास आया तो उन्होंने नहाने के लिए सेट पर 25 लीटर दूध और सोने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों के बिस्तर की मांग कर ली। यह सुन अनुराग कश्यप ने रवि किशन को फिल्म से बाहर कर दिया। एक इंटरव्यू में रवि किशन से इस बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं दूध से नहाता था और गुलाब की पंखुड़ियों पर सोता था। मुझे ऐसा लगता था कि मैं एक्टर हूं और यह बहुत जरूरी है'। एक्टर ने आगे कहा, 'यह सब नाटक किया था, इससे माहौल बनता है। मुझे लगता था कि मैं दूध से नहाकर जाऊंगा, तो ये चर्चा रहेगी कि ये दूध से नहाता है'। मगर, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हाथ से निकलने के बाद रवि किशन का घमंड टूट गया।
14 of 15
रवि किशन अपने परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी के पैर छूते हैं रवि किशन
रवि किशन की निजी जिंदगी की बात करें तो साल 1993 में रवि किशन ने प्रीति शुक्ला से शादी रचाई। कपल के चार बच्चे हैं, एक बेटा और तीन बेटियां। उनकी एक बेटी रीवा ने 'सब कुश मंगल' (2020) से फिल्म डेब्यू किया। उनकी एक बेटी इशिता ने 2023 में इंडियन आर्मी जॉइन की। रवि किशन और उनकी पत्नी प्रीति के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। एक्टर ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वे रोज रात को अपनी पत्नी के पैर छूते हैं। वे अपनी बेटियों के भी पैर छूते हैं। वे उन्हें घर की लक्ष्मी मानते हैं, इसलिए ऐसा करते हैं।
17 की उम्र में घर छोड़ चले आए मुंबई
फिल्म जगत से लेकर राजनीति तक रवि किशन का रुतबा आज सभी देख रहे हैं। मगर, अभिनेता ने संघर्ष का एक दौर देखा है। एक वक्त ऐसा था, जब वे चॉल में रहा करते थे। अभिनेता का बचपन मुंबई के सांताक्रूज की एक चॉल में बीता। रवि किशन पिता का डेयरी व्यवसाय में मुश्किल आ गया, जिसके बाद उनका परिवार यूपी के जौनपुर के एक गांव आ गया। तब रवि किशन सिर्फ 10 वर्ष के थे। मगर, इसी उम्र में उन्होंने अभिनेता बनने का सपना देख लिया था। मगर, पिता इसके खिलाफ थे। 17 वर्ष की उम्र में वे घर छोड़कर मुंबई वापस चले आए। अपना सपना पूरा करने के लिए यहां उन्होंने स्ट्रगल किया।
रामायण में अदा किया सीता का रोल
अपने संघर्ष के दिनों में रवि किशन ने कई छोटे-छोटे रोल भी किए। कई बार उन्होंने बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया। उन्होंने कुछ पैसे कमाने और फिल्मों में स्ट्रगल करने के लिए रामलीला में भी हिस्सा लिया। एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस बारे में कहा था, 'मैं रामलीला का भी हिस्सा था, जहां मैंने सीता का किरदार निभाया था। मेरा मानना है कि आपके जीवन की योजना ईश्वर बनाते हैं'।