Box Office Collection: इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर आंधी चल रही है। फिल्म ने दूसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म 10 दिन में ही 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। जानिए, ‘धुरंधर’ ने रविवार को कितना कमाया और बाकी फिल्मों का कलेक्शन क्या रहा?
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ जमकर बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है। फिल्म ने दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की है। ‘धुरंधर’ के अलावा ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ का रविवार को बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा? जानिए।
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ ने दसवें दिन की सबसे ज्यादा कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने रविवार को 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को भी इस फिल्म 53 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिलीज के बाद ‘धुरंधर’ ने दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ ने 350 करोड़ क्लब में रखा कदम
‘धुरंधर’ फिल्म ने अब तक कुल 351.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने यह आंकड़ा रिलीज के दसवें दिन में आकर हासिल किया है। जिस तेजी से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी।
4 of 6
किस-किसको प्यार करूं 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘किस किसको प्यार करूं 2’ को मिली मामूली बढ़त
कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' ने रविवार को 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में मामूली बढ़त दिखी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का कुल कलेक्शन भी 7.20 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
अखंडा 2
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘अखंडा 2’ ने रविवार को की कितनी कमाई
साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ ने रविवार को 14.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने शनिवार को 15.6 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘अखंडा 2’ की कमाई रविवार को शनिवार के मुकाबले कम रही। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 60.9 करोड़ रुपये हो चुका है।
‘शोले द फाइनल कट’ और ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन
थिएटर में अब भी धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ मौजूद है। इस फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। ‘तेरे इश्क में’ ने रविवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 113.25 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके अलावा ‘शोले द फाइनल कट’ भी हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म ने रविवार को 60 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 1.40 करोड़ रुपये है।