Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में मौजूद हैं लेकिन ‘धुरंधर’ ही बढ़िया कलेक्शन कर रही है। जानिए, गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन क्या रहा?
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में दो हफ्ते हो चुके हैं। दो हफ्ते में ही इस फिल्म का कलेक्शन 450 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। जानिए, गुरुवार को ‘धुरंधर’ और बाकी फिल्में कितनी कमाई करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ ने चौदहवें की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बुधवार को भी इस फिल्म 25.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 460.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'धुरंधर' वीकएंड पर 500 करोड़ क्लब में हाे सकती है शामिल
‘धुरंधर’ फिल्म ने अब तक 460.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पिछले वीकएंड पर सबसे ज्यादा कमाई की थी। पिछले रविवार को इसकी कमाई 58 करोड़ रुपये रही थी। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले वीकएंड में भी फिल्म के कलेक्शन में उछाल दिखेगा और यह 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकेगी।
‘किस किसको प्यार करूं 2’ का लाखों में सिमटा कलेक्शन
कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी स्थिति नहीं थी। सातवें दिन में आकर इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। फिल्म ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 75 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.85 करोड़ है।
गुरुवार को ‘अखंडा 2’ का क्या रहा कलेक्शन?
नंदमुरी बालकृष्ण की साउथ फिल्म ‘अखंडा 2’ ने गुरुवार को 2.74 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने बुधवार को 3.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। देखा जाए तो हर दिन इस फिल्म की कमाई घट रही है। जबकि अभी इसे सिनेमाघरों में सिर्फ 7 दिन ही हुए हैं। फिल्म ‘अखंडा 2’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 76.64 करोड़ रुपये हो चुका है।