Rani Mukerji: रानी मुखर्जी का आज जन्मदिन है। उन्होंने फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से मिलवा रहे हैं जिन्होंने फिल्म निर्देशकों से शादी की है।
रानी मुखर्जी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड को 'साथिया', 'हम तुम', 'वीर जारा' और 'लागा चुनरी में दाग' जैसी फिल्में दी हैं। उन्होंने निर्देशक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की थी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन सी अत्रिनेत्रियां हैं जिन्होंने निर्देशकों से शादी की हैं।
विज्ञापन
2 of 6
यामी गौतम
- फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
यामी गौतम
'यामी गौतम' ने फिल्म 'उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर से शादी करके सबको हैरान कर दिया था। इस फिल्म में यामी ने अहम रोल निभाया था। दोनों की शादी चार जून साल 2021 में हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : फोटो सोशल मीडिया से
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे को 'नाराज' फिल्म के सेट पर गोल्डी बहल से प्यार हो गया था। दोनों ने नवंबर साल 2002 में शादी की थी। गोल्डी ने 'द्रोणा' फिल्म का निर्देशन किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी शो और वेब सीरीज का निर्देशन किया है।
4 of 6
उदिता गोस्वामी
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
उदिता गोस्वामी
उदिता गोस्वामी ने साल 2013 में मोहित से शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया था। उन्होंने 'जहर', 'कलयुग', 'वो लम्हे' और 'आवारापन' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
5 of 6
शेफाली शाह
- फोटो : इंस्टाग्राम
शेफाली शाह
शेफाली शाह ने निर्देशक विपुल अमृतलाल से साल 2000 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। आर्यमान और मौर्या शेफाली 'डॉक्टर जी', 'जलसा', 'वंस अगेन' जैसी फिल्मों नजर आ चुकी हैं।
सोनी राजदान
सोनी राजदान ने महेश भट्ट से 1986 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी आलिया भट्ट है। सोनी राजदान ने जहां 'राजी', 'पटियाला हाउस' और 'वार' में अभिनय किया है वहीं महेश भट्ट ने 'जख्म', 'कार्तूस' और 'अंगारे' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।