रवि दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से की करियर की शुरुआत, ‘जमाई राजा’ से मिली पहचान
इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2006 में आए डीडी नेशनल के शो ‘स्त्री तेरी कहानी’ से की। इस शो को दिलीप कुमार और सायरा बानो ने प्रोड्यूस किया था। इसके बाद रवि ‘यहां के हम सिकंदर’, ‘रणबीर रानो’, ‘12/24 करोल बाग’ और ‘सास बिना ससुराल’ जैसे कई डेली सोप में नजर आए। हालांकि, रवि को टीवी सीरियल्स की दुनिया में सफलता 2014 में आए डेली सोप ‘जमाई राजा’ से मिली।
कई रियलटी शो में आए नजर और किए होस्ट
कई डेली सोप में काम करने के बाद रवि कई रियलटी शो में भी नजर आए। इनमें ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘नच बलिये 5’, ‘फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी’, ‘लिप सिंग बैटल’ जैसे रियलटी शो शामिल हैं। नच बलिये में रवि सरगुन मेहता के साथ नजर आए थे। जो अब उनकी पत्नी हैं। इसके बाद रवि ने कई रियलटी शोज को होस्ट भी किया। इनमें इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार, फैशन का जलवा, सबसे स्मार्ट कौन और सा रे गा मा लिटिल चैंप्स शामिल हैं।