राम पोथिनेनी
- फोटो : इंस्टाग्राम
देहाती ड्रामा होगी फिल्म
'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' की सुपर सफलता से उत्साहित निर्देशक पी महेश ने कथित तौर पर एक देहाती ड्रामा लिखा है, जिसमें एक्शन की भरमार है। यह एक चरित्र-आधारित फिल्म है और राम इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राम पहले त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक फिल्म करने वाले थे, लेकिन बजट के मुद्दों और रचनात्मक पहलुओं के कारण इस परियोजना को रोक दिया गया, तब से अभिनेता ने अपना ध्यान महेश की फिल्म पर केंद्रित कर लिया है।