फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: राम चरण की 'गेम चेंजर' का खेल खराब करने के लिए रची गई साजिश? पायरेसी के खिलाफ दर्ज कराया गया केस

Mon, 13 Jan 2025 06:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के निर्माताओं का आरोप है कि फिल्म का पायरेटेड वर्जन कुछ बदमाशों के समूह द्वारा लीक करके ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
शंकर द्वारा निर्देशित और राम चरण अभिनीत फिल्म 'गेम चेंजर' शुक्रवार (10 जनवरी) को रिलीज हो गई। हालांकि, इस एक्शन एंटरटेनर ने शानदार ओपनिंग ली, लेकिन दूसरे दिन से ही इसका कलेक्शन गिर गया। अब यह फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। वहीं, इस बीच अब खबर आ रही है कि यह फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का पायरेटेड वर्जन लीक
निर्माताओं का आरोप है कि फिल्म का पायरेटेड वर्जन कुछ बदमाशों के समूह द्वारा लीक करके ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया। इससे गेम चेंजर यूनिट को फिल्म के खिलाफ साजिश होने का संदेह हुआ। रिलीज से पहले फिल्म के निर्माताओं और टीम के अन्य सदस्यों को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए संभावित पायरेसी हमले के बारे में धमकाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
45 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बदमाशों ने निर्माताओं से पैसे की मांग की और उनकी मांग पूरी न होने पर पायरेटेड वर्जन को लीक करने की धमकी दी। रिलीज से दो दिन पहले कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। रिलीज के बाद एक एचडी पायरेटेड प्रिंट भी विभिन्न इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन दिखाई दिया। टीम ने गलत काम में शामिल 45 लोगों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस में सबूत के साथ शिकायत दर्ज कराई है।

4 of 5
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
जल्द शुरू होगी जांच
यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या समूह ने इन अपराधों को स्वतंत्र रूप से अंजाम दिया या किसी बाहरी प्रभाव वाले समूह के रूप में। साथ ही फिल्म को बदनाम करने के इरादे से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक अभियान चलाया गया। दर्शकों के फिल्म देखने का अनुभव खराब करने के लिए फिल्म के कुछ क्लिप और महत्वपूर्ण दृश्यों को जानबूझकर ऑनलाइन लीक किया गया। टीम ने इन पेजों के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : एक्स SVC_official
फिल्म के कलाकार और कहानी
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें