फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fateh-Game Changer Collection Day 9: वीकेंड पर भी धराशाई नजर आईं ‘गेम चेंजर’ और ‘फतेह’, जानें कलेक्शन

Sat, 18 Jan 2025 08:50 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fateh-Game Changer Collection Day 9:  राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ और सोनू सूद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘फतेह’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल काफी खराब चल रहा है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
 
विज्ञापन
1 of 5
फतेह और गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम
राम चरण की पैन इंडिया फिल्म ‘गेम चेंजर’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल चल रहा है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। राम चरण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंज करने में नाकामयाब दिख रही है। 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। बात करें बॉलीवुड फिल्म ‘फतेह’ की तो सोनू सूद ने ‘फतेह’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह पिटती नजर आ रही है। आलम यह है कि फिल्म की कमाई लाखों में सिमटती नजर आ रही है और जिस रफ्तार से इसकी कमाई में गिरावट आ रही है, जल्द ही यह सिंगल डिजिट में पहुंच जाएगी, जिसके बाद सिनेमाघरों में इसका टिका रहना काफी मुश्किल होगा। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने वीकेंड पर कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
गेम चेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
‘गेम चेंजर’ कलेक्शन
राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला, लेकिन इसके बाद इसकी कमाई में सिर्फ गिरावट देखी गई। फिल्म के 9वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने शनिवार को अब तक 1.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
एक्शन ड्रामा फिल्म है गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
‘गेम चेंजर’ का कुल कलेक्शन
‘गेम चेंजर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 122.01 करोड़ का कलेक्शन किया है। आइए देखते हैं फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया।
 
दिन  कलेक्शन
पहला दिन  51 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 21.6 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 15.9 करोड़ रुपये
चौथा दिन 7.65 करोड़ रुपये
पांचवा दिन 10 करोड़ रुपये
छठा दिन 7 करोड़ रुपये
सातवां दिन 4.5 करोड़ रुपये
आठवां दिन 2.75 करोड़ रुपये
नौवां दिन 1.61 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन 122.01  करोड़ रुपये
















 

4 of 5
फतेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘फतेह’ कलेक्शन
सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ बॉक्स ऑफिस फतेह नहीं कर पाई। फिल्म धराशाई नजर होती दिख रही है। ओपनिंग डे पर इसने 2.4 करोड़ का कलेक्शन किया था। जो गिरते-गिरते अब लाखों में सिमट गई है। फिल्म ने 9वें दिन अब तक महज 18 लाख का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद-फतेह - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
फतेह का कुल कलेक्शन
फतेह ने अब तक बॉक्स ऑफिस से कुल 11.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आइए देखते हैं फिल्म ने किस दिन कितना कलेक्शन किया।
 
दिन  कलेक्शन
पहला दिन  2.4 करोड़ रुपये
दूसरा दिन  2.1 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 2.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन 95 लाख रुपये
पांचवां दिन 1.5 करोड़ रुपये
छठा दिन 1.15 करोड़ रुपये
सातवां दिन 75 लाख रुपये
आठवां दिन 27 लाख रुपये
नौवां दिन 18 लाख रुपये
कुल कलेक्शन  11.55 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें