फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakhi Sawant: अस्पताल में राखी सावंत को जान से मारने की कोशिश! पूर्व पति रितेश बोले- अब वे सीक्रेट जगह पर हैं

Tue, 28 May 2024 09:02 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रितेश-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी खराब तबीयत की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर मेडिकल जांच में पता चला कि उनके गर्भाशय में ट्यूमर है। हालांकि, राखी सावंत की सर्जरी हो गई है और उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई है। लेकिन, फिलहाल उन्हें किसी सीक्रेट जगह पर रखा गया है। राखी के पूर्व पति रितेश ने ऐसा कहा है। रितेश का कहना है कि राखी सावंत पर अस्पताल में हमला हुआ। उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। अब उनकी सुरक्षा का ख्याल करते हुए उन्हें सीक्रेट जगह पर रखा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
सर्जरी के बाद धीरे-धीरे राखी सावंत की सेहत में सुधार हो रहा है। राखी सावंत के पूर्व पति रितेश लगातार राखी के प्रशंसकों को उनकी सेहत का अपडेट दे रहे हैं। अब हाल ही में रितेश ने ऐसा खुलासा किया है जिससे राखी के फैंस की चिंता बढ़ गई है। रितेश ने बताया है कि अस्पताल में राखी सावंत पर हमला हुआ। अब उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रामा क्वीन को गुप्त जगह पर रखा गया है।
Box Office Report: मंडे टेस्ट में कितने नंबर लेकर आए 'भैया जी'? 'श्रीकांत' के सामने फेल हुए या पास, जानें
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने कहा, 'सीक्रेट प्लेस पर रखा गया है उनको। मैं बताऊंगा नहीं कि उन्हें कहां रखा गया है। जब वे हॉस्पिटल में थीं तो उन पर अटैक हुआ था। उन्हें जान से मारने की कोशिश थी। आपको बता दूं कि राखी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। रितेश ने आगे कहा, 'कोई बंदा मेरा नाम लेकर उनसे मिलने के लिए रिसेप्शन पर आकर बैठा था। तभी राखी के कमरे में कोई बंदा घुसा और उन्हें मारने की कोशिश हुई'।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम: राखी सावंत
रितेश ने आगे कहा, 'देश का संविधान जो अधिकार देता है वह राखी के पास भी हैं। आप उसे प्रताड़ित नहीं कर सकते। अगर आज उसका परिवार होता, भाई होता, माता-पिता होते तो इन्हें घर से निकाल-निकाल कर पीटता। आज राखी की हालत आप देखो। वो ड्रामा है? आपको कहीं से भी ऐसा लगता है। आपको बता दूं कि राखी की जान को खतरा है। हम लोग पूरी कोशिश कर रहे हैं कि राखी को सलामत रखें। इसमें मैं आप सभी का देश की जनता का साथ चाहता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'इस मुश्किल वक्त में जनता को राखी का सपोर्ट करना चाहिए'। रितेश की यह वीडियो विरल भियानी के इंस्टा अकाउंट से साझा की गई हैं। इन वीडियो पर रितेश की जमकर तारीफ हो रही हैं। मुश्किल वक्त में राखी का साथ देने के लिए राखी के फैंस उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं और सराह रहे हैं।
Deepika Padukone: दीपिका ने किया खुलासा, बोलीं- मैंने आज तक बॉलीवुड में कभी ऑडिशन नहीं दिया, सब यहीं सीखा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें