साउथ के थलाइवा स्टार यानी रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जेलर’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म से काफी समय के बाद रजनीकांत स्क्रीन पर अपने फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे। अब हाल ही में, खबर आ रही है कि रजनीकांत स्टारर ‘जेलर’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। गुरुवार की रात, निर्माताओं ने फिल्म के पैक की घोषणा की है।