फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor’s 100th Birthday: ‘शोमैन’ को याद करने के लिए जुटे फिल्मी सितारे, साथ दिखा पूरा कपूर परिवार

Fri, 13 Dec 2024 10:20 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raj Kapoor’s 100th Birthday: भारतीय सिनेमा के राज कपूर के सम्मान मे आयोजित किए समारोह में कपूर परिवार के साथ फिल्म जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत की। आइए जानते हैं कौन-कौन ‘शोमैन’ को याद करने पहुंचा। 
 
विज्ञापन
1 of 6
राज कपूर की 100वी जयंती मनाने के लिए जुटा कपूर परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय सिनेमा के ‘शोमैन' कहे जाने वाले राज कपूर के 100 साल पूरे होने के अवसर पर पूरी कपूर फैमिली ने मुंबई में उनके सम्मान में आयोजित फिल्म समारोह में हिस्सा लिया। यह समारोह राज कपूर की सौवीं जयंती का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया है। इस अवसर पर राज कपूर के सिनेमा में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया जाएगा और उसका जश्न मनाया जाएगा। समारोह में रणधीर कपूर, रीमा जैन, करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ, रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ, तथा परिवार के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहें।

 
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणबीर और आलिया ने की शिरकत
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने राज कपूर की विरासत के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के जश्न में शिरकत की। इस दौरान रणबीर कपूर ने ब्लैक सूट और आलिया ने सफेद फ्लोर साड़ी में स्टाइल किया था। 
Ranbir Kapoor: राज कपूर की तरह ही अभिनेता-निर्देशक बनना चाहते हैं रणबीर, बोले- 'मैं 42 का हूं वो 24 में ही...'
विज्ञापन

3 of 6
प्रेम चोपड़ा अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेम चोपड़ा अपने परिवार के साथ पहुंचे
प्रेम चोपड़ा अपनी पत्नी उमा चोपड़ा के साथ, शरमन जोशी अपनी पत्नी प्रेरणा चोपड़ा और कुणाल कपूर के साथ भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाने के लिए फिल्म महोत्सव में शामिल हुए।

4 of 6
करीना कपूर खान और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ-करीना ने महोत्सव में लिया हिस्सा
‘शो मैन’ के सम्मान में आयोजित इस समारोह में करीना कपूर खान अपने पति अभिनेता सैफ अली खान के साथ शिरकत करने पहुंची। अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।
विज्ञापन

5 of 6
इन सितारों ने की शिरकत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन्होंने बढ़ाई समारोह की शोभा
समारोह में रोहन सिप्पी, अनुष्का रंजन अपने पति के साथ, राजकुमार संतोषी बेटी के साथ, राहुल रवैल, लव रंजन रोहित धवन समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये सितारे भी आए नजर
राज कपूर के सम्मान में आयोजित इस समारोह में फिल्म जगत के कई अन्य दिग्गज भी शिरकत करने पहुंचे। समारोह में महेश भट्ट, फरहान अख्तर पत्नी और मां के साथ, संजय लीला भंसाली, बोनी कपूर, रसिका दुग्गल, सोनी राजदान बेटी शाहीन भट्ट के साथ, प्रकाश झा, विशाल भारद्वाज, अनीस बज्मी, अनु मलिक अपनी पत्नी के साथ, संजय खान अपनी पत्नी के साथ, आसिफ भामला अपनी बेटी के साथ, रूमी जाफरी अपने बेटे और बेटी के साथ, टाइगर श्रॉफ और अन्य लोग इस समारोह में नजर आएं। 
Raj Kapoor’s 100th Birthday: राज कपूर के शराब पीने से खौफ खाते थे ऋषि कपूर, हमेशा सताता रहता था ये डर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें