Raj Babbar Movies as a Villain: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर सिनेमाई दुनिया में खलनायक के तौर पर पहचाने जाते हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें उन्होंने किया शानदार अभिनय।
भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता और राजनेता राज बब्बर आज सोमवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने अभिनय करियर के दौरान अभिनेता ने कई शानदार फिल्मों में किया, जिनमें उन्हें विलेन के तौर पर ज्यादा पहचाना गया। चलिए जानते हैं उनकी उन चर्चित फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
राज बब्बर
- फोटो : एक्स
इंसाफ का तराजू
साल 1980 में बीआर चोपड़ा के निर्देशन में एक फिल्म बनी 'इंसाफ का तराजू', जो हॉलीवुड की ड्रामा फिल्म ‘लिपस्टिक’ पर आधारित थी। इस फिल्म में राज बब्बर ने एक दुष्कर्मी की भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्हें अभिनेत्री जीनत अमान और उनकी बहन पर हमला करना था। बताया जाता है कि इस सीन से अभिनेता घबरा गए थे, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई।
विज्ञापन
3 of 6
दलाल
- फोटो : यूट्यूब
दलाल
साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'दलाल' का निर्देशन पार्थो घोष ने किया था। इस फिल्म में अभिनेता राज बब्बर ने जगन्नाथ त्रिपाठी की भूमिका निभाई थी, जो एक विलेन के तौर पर नजर आए थे। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का थे।
4 of 6
याराना
- फोटो : यूट्यूब
याराना
साल 1995 में डेविड धवन के निर्देशन में एक फिल्म बनी 'याराना', जिसमें ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में राज बब्बर ने जेबी का किरदार निभाया था, जो माधुरी से प्यार करने लगते हैं और फिर उनका किडनैप कर लेते हैं। फिल्म में खलनायक की शानदार भूमिका अदा करने के लिए उन्हें बेस्ट विलेन के तौर पर फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
जिद्दी
- फोटो : यूट्यूब
जिद्दी
सनी देओल और रवीना टंडन अभिनीत 'जिद्दी' साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राज बब्बर ने जिंदाल का किरदार निभाया था, जो शहर में अवैध काम को अंजाम देता है। फिल्म में अनुपम खेर, सचिन खेडेकर और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी मौजूद थे। वहीं फिल्म के निर्देशन की बात करें, तो इसका डायरेक्शन गुड्डू धनोआ ने किया था।
दाग: द फायर
संजय दत्त और महिमा चौधरी अभिनीत इस फिल्म में राज बब्बर ने तेजेश्वर सिंघल का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी उन्होंने निगेटिव रोल में शानदार भूमिका अदा की थी। इस फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया था, जो 1999 में रिलीज हुई थी।