हर बार अपने अलहदा निर्देशन से अपने प्रशंसकों को चौंकाने वाले निर्देशक राज और डीके की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ इस शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस वेब सीरीज में राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया, आदर्श गौरव और टी जे भानु जैसे सितारे हैं। सीरीज की कहानी 90 के दशकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक ने भी अभिनय किया है। अब हाल ही में, राज और डीके ने दिवंगत अभिनेता के साथ काम करने पर खुद को भाग्यशाली माना है।