फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Dev Birthday: ‘चैंपियन’ से लेकर ‘आवारा पागल दीवाना’ तक, इन फिल्मों में राहुल ने निभाया विलेन का किरदार

Sat, 27 Sep 2025 12:29 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Dev Movies: लंबा कद, गहरी आवाज और शानदार एक्टिंग से पहचाने जाने वाले अभिनेता राहुल देव का आज शनिवार को जन्मदिन है। इस खास अवसर पर हम जानेंगे उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 7
राहुल देव - फोटो : एक्स

सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी पर्सनालिटी काफी प्रभावित करने वाली है। उन्हीं में स एक नाम है राहुल देव का, जिनकी हाइट और भारी भरकम आवाज दर्शकों का ध्यान खींचने का काम करती है। अभिनेता को दर्शक एक खलनयाक के रूप में पहचानते हैं। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस काफी दमदार होती है। आज 27 सितंबर को अभिनेता अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अहम मौके पर हम उनकी कुछ शानदार फिल्मों के बारे में बात करेंगे। तो चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
आवारा पागल दीवाना - फोटो : एक्स

आवारा पागल दीवाना
साल 2002 में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमडी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' में राहुल देव ने विलेन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम विक्रांत था। फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, आफताब शिवदासिनी, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, प्रीति झंगियानी, राहुल देव जैसे कलाकार नजर आए थे।

विज्ञापन

3 of 7
मास - फोटो : यूट्यूब

मास
साल 2024 में रिलीज हुई साउथ फिल्म 'मास', जिसका हिंदी डब किया गया था। इस फिल्म में नागार्जुन और ज्योतिका मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में राहुल देव सीशू नाम के किरदार में नजर आए थे, जो काफी खतरनाक था। इस फिल्म को हिंदी पट्टी के दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। 'मास' फिल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया था।

4 of 7
आशिक - फोटो : यूट्यूब

आशिक
इंद्र कुमार के निर्देशन में साल 2001 में 'आशिक' फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें राहुल देव ने बाबूराव के रूप में खतरनाक विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में बॉबी देओल और करिश्मा कपूर अहम रोल में थे।

विज्ञापन

5 of 7
शापित - फोटो : सोशल मीडिया

शापित
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म ‘शापित’ में राहुल देव का अलग अंदाज देखने को मिला था। फिल्म में उन्होंने प्रोफेसर पशुपति की भूमिका निभाई थी। साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल अहम रोल में थे।

विज्ञापन

6 of 7
चैंपियन - फोटो : एक्स

चैंपियन
सनी देओल और मनीषा कोइराला अभिनीत 'चैंपियन' 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से राहुल देव ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी,  जिसमें उन्होंने विलेन की भूमिका अदा की थी। अभिनेता नसीर अहमद के रूप में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल देव - फोटो : एक्स

1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट
कृष्णा भट्ट के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें राहुल देव ने शांतनु के रूप में निगेटिव भूमिका अदा की थी। फिल्म में अविका गौर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें