फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: 'अल्लू अर्जुन का कोई दोष नहीं...', मृतक महिला के पति का बयान; मेकर्स ने परिवार को दिए 50 लाख रुपये

Mon, 23 Dec 2024 11:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2: 'पुष्पा 2 द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ के मामले में अब मृतक महिला के पति भास्कर ने बड़ा बयान दिया है। भास्कर ने कहा कि उन्हें अल्लू अर्जुन से कोई शिकायत नहीं है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर पर हुई भगदड़ की घटना के बाद से अल्लू अर्जुन कानूनी पचड़ों में फंसे हुए हैं। भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को दोषी ठहराया जा रहा है। अब मृतक महिला के पति भास्कर ने बड़ा बयान दिया है। भास्कर ने कहा कि उन्हें अल्लू अर्जुन से कोई शिकायत नहीं है। इसके साथ ही फिल्म के निर्माताओं ने मृतक महिला रेवती के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
रेवती के पति का बयान
'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में जान गंवाने वाली रेवती के पति ने कहा है कि वह इस हादसे के लिए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार नहीं मानते। भास्कर ने खुलासा किया कि अभिनेता घटना के दूसरे दिन से ही उनके परिवार का समर्थन कर रहे हैं। भास्कर ने कहा, 'हम किसी को दोष नहीं देना चाहते और इसे अपना दुर्भाग्य मानते हैं... हमें गिरफ्तारी के लिए दोषी ठहराया गया, लेकिन हमारे पास लड़ने की ताकत नहीं है। मैं केस वापस लेने के लिए तैयार हूं। मुझे गिरफ्तारी के बारे में पता नहीं था और अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें मेरी पत्नी की मौत हो गई।'
 
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
20 दिन से कोमा में है बेटा
भास्कर ने बताया कि उनके बेटे अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हैं और उसने इस कार्यक्रम में शामिल होने पर जोर दिया, जिसके चलते 4 दिसंबर को परिवार के साथ संध्या थिएटर गए। बेटा 20 दिनों से कोमा में है, कभी-कभी अपनी आंखें खोलता है, लेकिन किसी को पहचान नहीं पाता। भास्कर ने कहा ने आगे कहा कि हमें नहीं पता कि इलाज में कितना समय लगेगा।

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मां की मौत से अनजान बेटी
पुष्पा 2 के निर्माताओं ने परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। निर्माता नवीन यरनेनी ने रविवार को लड़के से मिलने के दौरान चेक सौंपा। इस बीच भास्कर ने बताया कि उनकी बेटी अपनी मां की मृत्यु से अनजान है। उन्होंने कहा, 'हमने उसे बताया है कि वह गांव गई है। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन पर लगे आरोप
इस मामले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद निचली अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश सुनाया और हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। अल्लू अर्जुन पर भगदड़ मचाने का आरोप है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि अभिनेता ने पुलिस की अनुमति का उल्लंघन किया और अपनी कार की सनरूफ से प्रशंसकों को हाथ हिलाया और हादसे के बाद भी कार्यक्रम स्थल पर ही रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें