अल्लू अर्जुन का मामला लगातार विवादित होता जा रहा है। तेलंगाना विधानसभा में सीएम रेवंत रेड्डी के भाषण के बाद से ही इस मुद्दे ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन से मिलने पूरी फिल्म इंडस्ट्री का जाना कई लोगों को चौंका गया। आज, 24 दिसंबर, 2024 को अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया। अब इस मामले में दिल राजू सामने आए हैं।