पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक शूट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक सुकुमार और अल्लू अर्जुन के बीच जो भी मतभेद थे, वे फिल्म से जुड़े सीनियर लोगों के हस्तक्षेप से सुलझ चुके हैं। और, दोनों ने मिलकर फिल्म को 6 दिसंबर को हर हाल में रिलीज करने की ठान ली है। फिल्म के प्रचार के लिए अल्लू अर्जुन ने अपना नवंबर महीना खाली रखने के लिए अपनी टीम को निर्देश दे दिया है और फिल्म की मार्केटिंग में लगी टीम को इस बारे में अलर्ट कर दिया गया है। फिल्म की अब तक जितनी शूटिंग हो चुकी है, उसका संकलन (एडिटिंग) देखने के साथ साथ सुकुमार बाकी बचे दृश्यों की शूटिंग भी बहुत किफायत के साथ कर रहे हैं।