फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 Collection: वीकएंड पर फिर बढ़ी 'पुष्पा 2' की रफ्तार, 1200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर

Sat, 04 Jan 2025 09:41 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 Collection Day 31: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने रिलीज के 31वें दिन भी अच्छी कमाई की है। चलिए इसके आज वीकएंड के कलेक्शन पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में अपने पांचवें हफ्ते में है। एक महीने बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ कदम जमाए हुई है। फिल्म का आज बॉक्स ऑफिस पर 31वां दिन है। आज वीकएंड पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। चलिए जानते हैं कि शनिवार को फिल्म ने कितने करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : एक्स
31वें दिन भी पुष्पा 2 की दमदार कमाई
फिल्म का सिनेमाघरों में आज पांचवां शनिवार था। इस वीकएंड पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। वीकडेज में फिल्म गिरावट के साथ कमाई कर रही थी। हालांकि, वीकएंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पुष्पा 2 ने 31वें दिन 4.6 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पहला दिन (पेड प्रिव्यू के साथ)       174.9 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 688.35 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 284.6 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 129.5 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता 68.38 करोड़ रुपये
पांचवां शुक्रवार 3.75 करोड़ रुपये
पांचवां शनिवार 4.6 करोड़ रुपये
कुल कमाई 1198.1 करोड़ रुपये
 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म का कुल कलेक्शन
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 1198.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। ऐसे में अगर आज फिल्म की कमाई में और उछाल आया तो फिल्म आज ही 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो रविवार को फिल्म इस आंकड़े को पार कर लेगी।

4 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
हिंदी संस्करण में 800 करोड़ी बनी फिल्म
पुष्पा 2 द रूल को हिंदी पट्टी में दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि हिंदी संस्करण में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है। बीते दिन नया रिकॉर्ड बनाते हुए फिल्म हिंदी पट्टी में 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई थी। फिल्म ने हिंदी संस्करण में अब तक 800 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
'पुष्पा 2' इन फिल्मों पर पड़ी भारी
हाल ही में सिनेमाघरों में तीन नई फिल्में रिलीज हुई थीं- 'बेबी जॉन', 'माफासा: द लॉयन किंग' और 'वनवास'। अनिल शर्मा और नाना पाटेकर की 'वनवास' पहले हफ्ते में ही दम तोड़ गई। वहीं, 'बेबी जॉन' भी सिनेमाघरों को अलविदा कहने के फिराक में है। हालांकि, 'मुफासा' सिनेमाघरों में टिकी हुई है, लेकिन यह अपने तीसरे हफ्ते में भी 'पुष्पा 2' के पांचवें हफ्ते की कमाई की भी बराबरी नहीं कर पा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें