साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की दहाड़ वीकएंड पर और तेज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे हफ्ते के दौरान भी दमदार कमाई कर रही है। आज फिल्म को सिनेमाघरों में पूरे 18 दिन हो गए हैं। पुष्पा 2 ने आज की कमाई के साथ सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया...